T20 World Cup सुपर-8 का शेड्यूल आया सामने, अब शुरू होगा असली वर्ल्ड कप, जानें किसका मुकाबला कब
T20 World Cup 2024 Super 8 Schedule: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में एंट्री ले ली है। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, यूएसए, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें भी सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया, जहां टॉप पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इन टीमों से होगा भारत का सामना
भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के साथ खेलना है। इसके बाद 22 जून को भारतीय टीम अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। सुपर 8 के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है। भारतीय टीम की कोशिश सुपर 8 के सभी मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी।

अफगानिस्तान से रहना होगा सावधान
भारतीय टीम को अपने ग्रुप में अफगानिस्तान से सावधान रहना होगा। अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हरा दिया था। अफगानिस्तान से हार झेलने के कारण न्यूजीलैड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सुपर 8 के लिए दो ग्रुप में टीम
ग्रुप-1- भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
ग्रुप-2- इंग्लैंड, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज
सुपर 8 मैचों का शेड्यूल
19 जून- यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
20 जून- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
21 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, एंटीगा, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
21 जून- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट लूसिया, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
22 जून- यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
22 जून- भारत बनाम बांग्लादेश, एंटीगा, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
23 जून- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
23 जून- यूएसए बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
24 जून- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया, रात 8 बजे (भारतीयसमयनुसार)
25 जून- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे (भारतीयसमयनुसार)
27 जून- सेमीफाइनल -1, सेमीफाइनल - 2
29जून- फाइनल












Click it and Unblock the Notifications