Shaheen Afridi ने गेंद से मचाई तबाही, बल्लेबाज का तोड़ा अंगूठा, ले जाना पड़ा अस्पताल
ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच प्रैक्टिस मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने जबरदस्त गेंदबाजी की।
Pakistan vs Afghanistan T20 World Cup warm-up: ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच प्रैक्टिस मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने जबरदस्त गेंदबाजी की। चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी खतरनाक फॉर्म में नजर आए। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले शाहीन शाह अफरीदी का यह फॉर्म भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

मोहम्मद नबी ने जड़ा शानदार अर्धशतक
इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा उस्मान घनी महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 32 रन बनाए।

शाहीन अफरीदी की धमाकेदार वापसी
युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी लगभग तीन महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। चोट के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने दो विकेट झटटकर 29 रन खर्च किए। इस दौरान उनकी गेंद से अफगानिस्तान के एक बल्लेबाज घायल भी हो गया। जिसे कंधे पर लादकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

खतरनाक यॉर्कर से टूटा बल्लेबाज का अंगूठा
पाकिस्तान के लिए पहला ओवर फेंकने आए शाहीन अफरीदी ने बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुजबाज को चोटिल कर दिया। रहमानुल्लाह गुजबाज अफरीदी की गेंद को रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेंद जाकर सीधे उनके पैर के अंगूठे से जा लगी। इसके बाद शाहीन ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे अंपायर ने मानते हुए बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।
खिलाड़ी को पीठ पर उठाकर ले जाया गया मैदान से बाहर
इस घटना के बाद रहमानुल्लाह गुजबाज दर्द की वजह से मैदान पर ही गिर गए। फिजियो ने मैदान पर आकर उन्हें चेक किया। लेकिन वह चलने की हालात में नहीं थे। लिहाजा साथी खिलाड़ी ने रहमानुल्लाह गुजबाज को अपने पीठ पर उठाकर ड्रेसिंग रूम तक ले जाने का काम किया। बल्लेबाज की चोट को लेकर टीम की तरफ से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। लेकिन अगर चोट गहरी होती है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications