वेस्टइंडीज की जीत ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, हो सकती है टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानें कैसे

T20 World Cup semifinal scenario: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए हैं। वेस्टइंडीज ने यूएसए के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज के नेट रन रेट में भी काफी सुधार आ गया है। वेस्टइंडीज की जीत से इंग्लैंड की टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

वेस्टइंडीज ने जीता मैच

वेस्टइंडीज और यूएसए के बीच खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अमेरिका को सिर्फ 128 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 10.5 ओवर में वेस्टइंडीज में नौ विकेट से मुकाबला को अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए यूएसए के खिलाफ यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था।

T20 World Cup 1

इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें

वेस्टइंडीज की जीत के बाद इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है। दरअसल, इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के लिए यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करना बहुत जरूरी हो गया है। वेस्टइंडीज को सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। जहां वेस्टइंडीज को जीत दर्ज करना जरूरी है।

आने वाले मैच होंगे अहम

साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला मुकाबला हार जाती है तो ऐसे में इंग्लैंड को अमेरिका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हराने में सफल हो जाती है तो ऐसे में इंग्लैंड की टीम यूएसए के खिलाफ जीत कर भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों के लिए ही आने वाले मुकाबले अहम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+