Rohit Sharma T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला जाएगा टी20 विश्व कप, जय शाह का बड़ा ऐलान

Rohit Sharma T20 World Cup 2024 Captain: आईसीसी टी20 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने यह ऐलान भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप में मेन इन ब्लू की कप्तानी करेंगे।

उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 क्रिकेट ट्रॉफी जीतेगी। इससे पूरे एक दशक का इंतजार खत्म होगा। जय शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में यह ऐलान किया। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन नाम बदलकर भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले पूर्व बीसीसीआई और एससीए सचिव निरंजन शाह के नाम पर रखा गया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला जाएगा टी20 विश्व कप: जय शाह

कार्यक्रम में बोलते हुए जय शाह ने पिछेल साल 2023 में आईसीसी ओडीआई विश्व कप को लेकर भी खुल बात की। भारत को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ हार का सामना करना पड़ा। जबकि, इससे पहले एक भी मैच टीम इंडिया नहीं हारी थी। लगातार 10 मैच जीती थी। जय शाह ने कहा कि विश्व कप में हम हार गए, लेकिन टीम इंडिया ने सभी का दिल जीत लिया।

भारत को आखिरी बड़ी ट्रॉफी जीत 2013 में मिली थी

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि हम भले ही विश्व कप 2023 का फाइनल हार गए हों। लेकिन हमने लगातार 10 मैच जीतकर सभी का दिल जीत लिया। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप जीतेगा। भारत की आखिरी बड़ी ट्रॉफी जीत 2013 में थी, जब उन्होंने यूके में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए इंग्लैंड को हराया था। तब से भारत ने ICC क्रिकेट विश्व कप, ICC T20 विश्व कप और ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अविश्वसनीय प्रदर्शन दिखाया है, लेकिन हर बार स्वर्ण पर कब्जा करने से चूक गया।

यह भी पढ़ें- रोहित को मुंबई का कप्तान नहीं बनाना सही या गलत? गावस्कर का हैरान करने वाला बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+