PAK vs NZ: ऐसे देखें न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच लाइव, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ तीन मुकाबले रह गए हैं। इन मैचों के बाद इस साल का वर्ल्ड चैंपियन सबके सामने होगा। भारत-पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इन चार टीमों में से कोई एक इस साल का खिताब अपने नाम कर सकता है।

PAK vs NZ T20 Semifinals Live Streaming: टी-20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ तीन मुकाबले रह गए हैं। इन मैचों के बाद इस साल का वर्ल्ड चैंपियन सबके सामने होगा। भारत-पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इन चार टीमों में से कोई एक इस साल का खिताब अपने नाम कर सकता है। वर्ल्ड कप जीतने के लिए ये सभी टीमें बेताब होगी। लेकिन यह कप उसी टीम को मिलेगा जो यहां से लगातार दो मुकाबले जीतने में कामयाब हो सकेगा।

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एक-दूसरे से टकराएगी। दोनों ही टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी इवेंट के बड़े मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन बुधवार को केन विलियमसन की कप्तानी में टीम एक नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

9 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 1.30 बजे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में पाकिस्तान की टीम फेवरेट बताई जा रही है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की टीम को ट्राई सीरीज के फाइनल में पटखनी दी थी। वहीं वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं जीत सका है।

मैच को ऐसे देख सकते हैं लाइव

मैच को ऐसे देख सकते हैं लाइव

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल्स पर इस सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट करेगी। वहीं डिजनी+हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी। क्रिकेट फैंस पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+