England की जीत और खिलाड़ियों की इंजरी ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, हो सकती है वर्ल्ड कप से OUT
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) ग्रुप स्टेज की आखिरी मुकाबलों की तरफ बढ़ चुका है। इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम साफ हो जाएंगे।
Aaron Finch and Tim David Injury Update: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) ग्रुप स्टेज की आखिरी मुकाबलों की तरफ बढ़ चुका है। इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम साफ हो जाएंगे। पिछले साल की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप की फेवरेट टीमों में शुमार है, लेकिन इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

जबरदस्त पारी के बाद चोटिल हो गए थे फिंच
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने आयरलैंड के खिलाफ 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी के जरिए उन्होंने फॉर्म में वापसी की, लेकिन इसके साथ ही फील्डिंग के दौरान वह चोटिल हो गए। एरोन फिंच के चोटिल होने के बाद अगले मुकाबले में उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। एऱोन फिंच के अलावा टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस भी चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीम की टेंशन
अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलना है। सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम की परेशानियां बढ़ सकती है। कप्तान एऱोन फिंच अर्धशतक जड़ने के बाद फील्डिंग करने जब मैदान में आए तो चोटिल होकर वापस लौट गए। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को लेकर फाइनल अपडेट गुरुवार को ट्रेनिंग सेशन के बाद दिया जाएगा।

नेट रन रेट में इंग्लैंड से पीछे ऑस्ट्रेलिया
सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को अफगानिस्तान को हराना होगा। आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.304 तक पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट अभी भी इंग्लैंड (0.239) और न्यूजीलैंड (2.233) से नीचे है। तीनों टीमें इस समय चार मैचों के बाद पांच अंक पर हैं। आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications