IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के फैंस ने साथ में मनाया मेलबर्न में मौसम साफ होने का जश्न

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला हो रहा है जहां पर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मैच से पहले बारिश का साया पड़ने के काफी चांस थे। दो दिन पहले तक मौसम का हाल कुछ ऐसा बताया जा रहा था कि आज अगर एक गेंद फेंके बिना भी मैच धुल जाता तो हैरानी नहीं थी। इस मैच में मौसम खबरों में पिछले 48 घंटों तक बना रहा लेकिन अब मैच के दिन इसमें काफी सुधार देखने को मिला और टॉस भी सही समय पर शुरू हुआ।

T20 World Cup IND vs PAK

यह फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है क्योंकि वे बहुत दूर से मैच को देखने के लिए आए हैं। यह भारत और पाकिस्तान दोनों फैंस के लिए है। ऐसे ही जब फैंस को मैच के दिन बारिश के चांस नहीं नजर आए तो वो खुशी से झूम उठे।

मैच से कुछ घंटे पहले खिली धूप से फैंस के चेहरे पर भी खिला दिया। दोनों देशों के फैंस ने नाच-गाकर इस पल का जश्न मनाया। हर फैन चाहता है कि मैच जरूर हो। भारत-पाकिस्तान मैच की प्रतिद्वंदता और हाईप कुछ ऐसी ही होती है इसी वजह से 1 लाख से ऊपर की तादात में फैंस मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में बैठे हुए हैं।

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा कह चुके थे कि वे कम ओवरों के मैच के लिए भी रेडी हैं। उन्होंने कहा था कि भारत में टीम इंडिया ने एक 8 ओवर का मुकाबला भी खेला है जो अच्छी बात है।

भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है और टीम इंडिया को जल्द ही सफलता भी मिली जब अर्शदीप सिंह को अपनी पहली ही गेंद पर बाबर आजम का विकेट मिला। आजम पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौटे और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाजी का सामना करने में बहुत दिक्कत हो रही थी क्योंकि ओवरकास्ट हालातों में भारतीय गेंदबाजों को मिल रही स्विंग ने पाक बल्लेबाजों को तंग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+