T20 World Cup: जीत के बाद श्रीलंकाई टीम का जोश हाई, मेंडिस ने कहा- हम बड़ी चुनौतियों के लिए हैं तैयार
श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में क्वालीफाई कर लिया है। नीदरलैंड के खिलाफ 16 रनों से जीत हासिल करने के बाद श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के अगले स्टेज में एंट्री मार ली है।
Sri Lanka vs Netherlands, 9th Match, Group A: श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में क्वालीफाई कर लिया है। नीदरलैंड के खिलाफ 16 रनों से जीत हासिल करने के बाद श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के अगले स्टेज में एंट्री मार ली है। श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड और आयरलैंड की टीमें भी सुपर 12 में पहुंचने में कामयाब रही। आयरलैंड ने दो बार की टी-20 वर्ल्ड कप विनर टीम वेस्टइंडीज को बाहर कर सबको हैरान करने का काम किया।

कुशल मेंडिस ने 44 गेंदों में बनाए 79 रन
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने 44 गेंदों पर 79 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को इस अहम मुकाबले में जीत दिलाने का काम किया। श्रीलंका के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था, नामीबिया के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका ने जोरदार वापसी की और अगले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की। इस जीत के बाद कुशल मेंडिस ने टीम की परफॉर्मेंस पर खुशी जाहिर की है।

आने वाले मैचों के लिए तैयार है श्रीलंका
श्रीलंका का सामना अब सुपर 12 में बड़ी टीमों के साथ होगा। श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने कहा कि उनकी टीम अब आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार है। मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को अपने पहले ग्रुप ए मैच में नामीबिया के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा था,लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है।

नामीबिया से मिली हार के बाद टीम ने ली सबक
न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए मेंडिस ने कहा कि पहला मैच हारने के बाद हमने अपनी योजनाओं में बदलाव किया था। हमने आने वाली बड़ी चुनौतियों के लिए टीम को मजबूत किया है। कुछ कठिन चुनौतियों का टूर्नामेंट में सामना करना अच्छी बात है। नामीबिया से मिली हार के बाद मैंने कुछ नई योजनाएं बनाई हैं, जिनका हम अगले मैचों के दौरान उपयोग करेंगे। श्रीलंका की कोशिश अब सुपर 12 में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications