T20 World Cup Fastest Hundreds: टी-20 वर्ल्ड कप के 10 सबसे तेज शतक, लिस्ट में शामिल कई चौंकाने वाले नाम!
T20 World Cup Fastest Hundreds: टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों के दबदबे के लिए याद किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी की परिभाषा बदल गई है। न्यूजीलैंड के फिन एलेन और इंग्लैंड के युवा सनसनी जैकब बेथेल ने अपनी तूफानी पारियों से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे तेज शतकों की लिस्ट को पूरी तरह बदल दिया है।
फिन एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा था शतक (T20 World Cup Fastest Hundreds)
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर न केवल क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बल्कि साउथ अफ्रीकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखाया। उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि आधुनिक क्रिकेट में कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं है।

जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ किया कमाल
इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे दबाव वाले मैच में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथेल ने मात्र 45 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। हालांकि इंग्लैंड यह मैच 7 रनों से हार गया, लेकिन बेथेल की यह पारी इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक के रूप में दर्ज हो गई है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 10 सबसे तेज शतक
फिन एलेन (NZ): 33 गेंद (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2026)
जैकब बेथेल (ENG): 45 गेंद (बनाम भारत, 2026)
क्रिस गेल (WI): 47 गेंद (बनाम इंग्लैंड, 2016)
क्रिस गेल (WI): 50 गेंद (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007)
हैरी ब्रुक (ENG): 50 गेंद (बनाम - , 2026)
ब्रेंडन मैकुलम (NZ): 51 गेंद (बनाम बांग्लादेश, 2012)
राइली रूसो (SA): 52 गेंद (बनाम बांग्लादेश, 2022)
पाथुम निसांका (SL): 52 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026)
साहिबजादा फरहान (PAK): 57 गेंद (बनाम नामीबिया, 2026)
अहमद शहजाद (PAK): 58 गेंद (बनाम बांग्लादेश, 2014)












Click it and Unblock the Notifications