आयरलैंड के खिलाफ हैरतअंगेज हार, अब अंग्रेज करना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार
इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ बहुत हैरान करने वाली हार मिली है। इंग्लिश टीम यह मैच जीत जाती अगर बारिश ना होती लेकिन इंद्रदेव को कुछ और ही मंजूर था। अंग्रेज कप्तान जोस बटलर का मानना है कि इंग्लैंड को आयरलैंड ने वाकई में शिकस्त दे दी है लेकिन उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार करेगी। अब अंग्रेज अपने अहम मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेंगे।

Recommended Video
इंग्लैंड को आयरैंड के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने खराब मौसम होने के बावजूद गेंदबाजी का फैसला किया पर आयरिश कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने बढ़िया पारी खेली। आयरलैंड ने 19.2 ओवर में ऑलआउट होकर 157 रनों की पारी खेली। जवाब में जोस बटलर बगैर खाता खोले आउट हुए। हेल्स ने 7 रन बनाए। 14.3 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए। बारिश ने फिर मैच रोक दिया और डकवर्थ लुईस नियम ने इंग्लैंड को 5 रनों से हरा दिया।
हालांकि तब मोइन अली 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे और तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर खेल रहे थे। यानी यह मैच आसानी से इंग्लैंड जीत सकता था।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक में खेलने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने पहले सुपर 12 मैच में 89 रनों से हरा दिया गया था। फिर मंगलवार को पर्थ में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को बुरी तरह से मात देकर कंगारूओं ने अंग्रेजों के खिलाफ भी बिगुल बजा दिया है।
बटलर ने मैच के बाद कहा, हम जानते हैं गलती हो गई है और हमने खुद पर दबाव बढ़ा दिया लेकिन अगर आपको आगे लय पाने के लिए एक गेम चाहिए तो यह इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।
मुझे लगता है हमने आयरलैंड को विकेट के दोनों साइड रन बनाने दिए। बॉलिंग के लिए भी कुछ अच्छे हालात मौजूद थे। हमारे पास आज सब कुछ था, टॉस जीतने से लेकर फील्डिंग करने तक, हम बस एडवांटेज नहीं उठा सके।
बटलर ने आगे कहा, पहले ही ओवर में मेरा आउट होना हमेशा खराब स्थिति है। इससे प्रैशर आता है। आयरलैंड ने बढ़िया बॉलिंग की और विकेट का बढ़िया फायदा उठाया। लेकिन फिर, मुझे लगता है हमें मौके पर खड़े होने वाले लोग चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications