T20 World Cup 2026 में इन 3 IPL टीमों से एक भी खिलाड़ी नहीं, फैंस के उड़े होश, दिग्गज को भी नहीं मिला मौका!
T20 World Cup 2026 squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब 50 दिनों से भी कम का समय बचा है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की धरती पर शुरू होने वाले इस महाकुंभ में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम ने पिछली बार खिताब अपने नाम किया था।
कई रिकॉर्ड पर भारत की नजरें (T20 World Cup 2026 squad)
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली भारतीय टीम इस बार तीन बड़े कीर्तिमान स्थापित करने के इरादे से उतरेगी। भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली दुनिया की पहली टीम बनने का मौका होगा। इसके अलावा अपनी ही धरती पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनने का भी अवसर भारत के पास होगा।
इसके अलावा तीन टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का चांस भी भारत के पास है।

वर्ल्ड कप से पहले टीम में बड़े उलटफेर
बीसीसीआई ने इस बार टीम चयन में कड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उप-कप्तानी को लेकर हुआ है। शुभमन गिल को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है और अनुभवी अक्षर पटेल को फिर से उप-कप्तान बनाया गया है। टीम के पास अभिषेक शर्मा के रूप में एक आक्रामक ओपनर है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जो पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान सूर्या के साथ हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की पावर-हिटिंग टीम को मजबूती देगी।
आईपीएल के तीन टीमों से कोई भी खिलाड़ी नहीं
दिलचस्प बात यह है कि इस 15 सदस्यीय टीम में आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन तीन प्रमुख टीमों RCB, RR और LSG का एक भी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाया है। जितेश शर्मा साउथ अफ्रीका सीरीज तक टीम में थे, लेकिन ईशान किशन की वापसी ने उनके दरवाजे बंद कर दिए। वहीं विराट कोहली पहले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं।
राजस्थान और लखनऊ की टीम से भी कोई नहीं
यशस्वी जायसवाल इस बार अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। संजू सैमसन, जो राजस्थान के कप्तान थे, अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हैं। ऋषभ पंत चयन की दौड़ में तो थे, लेकिन फिलहाल संजू, ईशान और जितेश उनसे रेस में आगे निकल गए हैं। भारतीय गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। उनके साथ अर्शदीप सिंह और युवा हर्षित राणा तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे। स्पिन के मोर्चे पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की 'मिस्ट्री' जोड़ी विरोधियों को उलझाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications