आगे गौतम गंभीर और पीछे टीम इंडिया, दिल्ली में कोच के घर डिनर पार्टी, आखिर क्या था इसका मकसद
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय टीम रविवार (8 फरवरी 2026) को मुंबई से दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचते ही हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया।
इस खास मौके पर गौतम गंभीर ने खुद टीम की अगुवाई की। गौतम गंभीर की कार आगे चली और पीछे टीम इंडिया के प्लेयर्स थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया है। पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अब दिल्ली आई है।

ऐसा पहले भी हुआ है, जब गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को डिनर पार्टी दी हो। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में हुए घरेलू मुकाबले से पहले भी भारतीय टीम के प्लेयर्स को खाने पर बुलाया गया था। अब वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ वही देखने को मिला है।
T20 World Cup 2026: क्यों हुई डिनर पार्टी
दरअसल टीम में तालमेल और एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग को मजबूती प्रदान करने के लिए ऐसा किया गया है। गौतम गंभीर पूरे वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया को एकजुट रखते हुए जीत की राह पर रखने का काम करना चाहते हैं। इसी वजह से यह डिनर आयोजित किया गया था।
डिनर के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए। पहले मैच में अमेरिका को हराने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जोश से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ अगला मैच 12 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
#WATCH | Members of the Indian T20 cricket team arrive at the residence of Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir in Delhi.
Gautam Gambhir is hosting a special dinner for the team https://t.co/VQ2symRZ2M pic.twitter.com/tXgiuAwN6D
— ANI (@ANI) February 8, 2026
क्या भारत-पाक मैच होगा
ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें हैं। पाकिस्तान की तरफ से अब भी मैच का बहिष्कार करने वाले मामले पर कोई साफ़ प्रतिक्रिया नहीं आई है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाला मैच तय समय पर होगा और पाक इसके लिए सहमत भी हो जाएगा।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications