'अच्छा हुआ कहीं और से खून नहीं निकला', हरभजन सिंह की कमेंट्री से परेशान फैन, भज्जी ने दिया जवाब

T20 World Cup 2024, Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हरभजन सिंह क्रिकेट से जुड़ी अपनी राय फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह ने अपने कुछ फैंस को ट्रोल करने काम भी किया है।

फैंस ने भज्जी को किया ट्रोल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हरभजन सिंह की कमेंट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। हरभजन सिंह कमेंट्री पैनल का अहम हिस्सा हैं। लेकिन हरभजन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच हरभजन सिंह की कमेंट्री को लेकर कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल करने का काम किया।

T20 World Cup 1

हरभजन की कमेंट्री का उड़ा मजाक

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए हरभजन सिंह की कमेंट्री का मजाक उड़ाया। यूजर ने लिखा कि कुछ नहीं भाई हरभजन सिंह की शायरी वाली कमेंट्री सुनकर ये हाल है। इस तस्वीर में एक शख्स के कान से खून निकल रहा है। यूजर के इस बात का जवाब हरभजन सिंह ने भी दिया।

भज्जी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हरभजन सिंह ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि भगवान का शुक्र है कि कहीं और से खून नहीं निकला। गॉड ब्लेस यू। वैसे आपका फीडबैक अच्छा लगा। हरभजन सिंह को लेकर एक अन्य यूज़र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कमेंट्री भी मजेदार नहीं और ट्विटर पर भी मजेदार नहीं। इस पर भज्जी में जवाब देते हुए लिखा कि हां प्लीज छोड़ जाओ तुम मुझे वहां भी सुन रहे हो और यहां भी तो छोड़ कर जाओ।

इस बीच एक फैन ने लिखा कि हरभजन सिंह राज्यसभा के मेंबर हैं। लेकिन वह कभी राज्यसभा में नहीं जाते हैं। इस पर भज्जी ने लिखा कि भाई मेरा सारा वेतन उन बच्चों को पढ़ाने में खर्च होता है जो इसे वहन नहीं कर सकते, एक भी पैसा मेरे अपने इस्तेमाल में नहीं आता है और मैं भी आपकी तरह टैक्स पेयर हूं। इतना गुस्सा नहीं करते। यदि आप शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो मुझे बताएं मैं आपकी पढ़ाई का भी ध्यान रखूंगा। आपको तमीज़ सीखने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+