Virat Kohli को किसी भी कीमत पर टीम में चाहते हैं Rohit Sharma, T20 World Cup से पहले हुआ बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत लौट चुके हैं। विराट कोहली जल्द ही अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से जुड़ सकते हैं। विराट कोहली को लेकर कई तरह की खबरें सामने लगातार आती रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जा सकता है।

जून में होना है टी-20 वर्ल्ड कप

आईपीएल के बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएस में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए इस पर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसके साथ ही विराट कोहली को लेकर भी तमाम तरह की खबरें सामने आती रही है।

T20 World Cup 2024 1

कीर्ति आजाद ने तोड़ी चुप्पी

इस मामले पर अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कीर्ति आजाद का एक सोशल मीडिया पोस्ट कोहली को लेकर किए गए दावों को पूरी तरह से गलत बता रहा है। कीर्ति आजाद के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय सचिव जय शाह से कहा है कि कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में विराट कोहली की जरूरत है। आजाद ने लिखा कि जय शाह चयनकर्ता नहीं हैं, उन्हें अजीत अगरकर को जिम्मेदारी क्यों देनी चाहिए कि वे अन्य चयनकर्ताओं से बात करें और उन्हें समझाएं कि विराट कोहली को टी20 टीम में जगह नहीं मिल रही है।

किसी भी कीमत पर टीम को चाहिए कोहली

आजाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अजीत आगरकर को कोहली को वापस लाने की जिम्मेदारी सौंप गई है। बीसीसीआई ने अगरकर को कोहली से इस बारे में बात करने को कहा है। सूत्रों की मानें तो अजीत अगरकर ने इस मामले पर अब तक कोई अपडेट नहीं दी है। आजाद नेआगे लिखा कि रोहित शर्मा ने साफ कह दिया है कि उन्हें किसी भी कीमत पर विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+