T20 World cup: 'मुझे डर था कि वह कभी नहीं खेल पाएगा', आखिर भारतीय खिलाड़ी को लेकर किसने कही यह बात
T20 World Cup 2024, Latest News: कार एक्सीडेंट में पूरी तरह जख्मी होने के बाद ऋषभ पंत ने शानदार कमबैक किया। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को खासा प्रभावित किया। यही वजह है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन 40.4 की औसत और 155.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 446 रन बनाए।
पंत का हुआ था कार एक्सीडेंट
दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद पंत अपने घर रुड़की जा रहे थे कि रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। पंत वह कार खुद ड्राइव कर रहे थे। कार में बाद में आग भी लग गई थी, लेकिन पंत सही समय पर जख्मी हालत में कार से बाहर आ चुके थे। ऋषभ पंत इस एक्सीडेंट में पूरी तरह चोटिल हो गए थे जिसके बाद रिकवरी करने में लगभग 16 महीनों का समय लग गया।

'मुझे डर था कि वह कभी नहीं खेल पाएगा'
कार एक्सीडेंट की वजह से पंत आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन साल 2024 में उन्होंने ना सिर्फ आईपीएल खेला बल्कि अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित भी किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। पोंटिंग ने कहा की शुरुआत में उन्हें इस बात का डर था की पंत भविष्य में कभी क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं?
पोंटिंग को सता रहा था बड़ा डर
पोंटिंग आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बात करते हुए बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ भी स्पष्ट नहीं लग रहा था। पोंटिंग ने कहा कि मैं पिछले साल आईपीएल के दौरान कुछ समय पंत के साथ गुजारा था। यह तब की बात है जब उन्हें दुर्घटना में घायल हुए तीन-चार महीने हुए थे। ऋषभ पंत की हालत को देखकर मुझे उस वक्त इस बात का डर सता रहा था क्या ऋषभ पंत कभी खेल पाएंगे या नहीं। वह जिस तरीके तरह से सोच रहे थे वह मनोवैज्ञानिक तौर पर था लेकिन शारीरिक तौर पर यह अलग था। उस समय वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।
पोंटिंग को है बड़ी उम्मीदें
रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब पंत बैसाखी पर थे और मुझे याद है कि मैं उनसे कहा था कि अगले सीजन के बारे में आप क्या सोच रहे हैं। इस पर पंत ने मेरी तरफ देखा और कहा कि चिंता मत करो मैं सही हो जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की। पंत की देखभाल को लेकर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भी काफी सहयोग किया। पोंटिंग ने उम्मीद जताई है कि टी-20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत भारत की तरफ से अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications