NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, 75 रनों पर ढेर न्यूजीलैंड, मिली सबसे बड़ी हार

T20 World Cup 2024 New Zealand vs Afghanistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के सामने महज 75 रनों पर ढेर हो गई और 84 रनों से मैच हार गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंचने की बड़ी दावेदार बन गई है। अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 फॉर्मेट में पहली बार हराया है।

75 रनों पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

गयाना में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 75 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तानी गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सके और सिर्फ 15.2 ओवर में ही वह 75 रनों पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

T20 World Cup 1

अफगानी गेंदबाजों का कमाल

न्यूजीलैंड की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रही है। न्यूजीलैंड की टीम 84 रनों से अफगानिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला हार गई। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड की यह सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चार विकेट झटके। वहीं राशिद खान भी चार विकेट लेने में कामयाब रहे। इन दोनों ही गेंदबाजों की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले को जीतने में सफल रही।

राशिद खान ने रचा इतिहास

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राशिद ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। जो कि टी-20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में 4 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड डेनियल विटोरी और जीशान मकसूद के पास था। फजलहक फारुकी और राशिद खान ने चार-चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद नबी को दो सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+