सैलरी में नंबर-1 है ये बांग्लादेशी खिलाड़ी, जानिए रोहित शर्मा को मिलता है कितना पैसा

Najmul Hossain Shanto Net Worth: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शाकिब अल हसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा 11 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं विराट कोहली 28 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश में किसे मिलती है सबसे अधिक सैलरी

नजमुल हुसैन संतो को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सबसे अधिक सैलरी दी जाती है। नजमुल हुसैन शांतो को बांग्लादेश के अनुभवी सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन से भी अधिक पैसा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका टीम का कप्तान होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने कप्तान को सबसे ज्यादा पैसे देने का काम करती है।

T20 World Cup 1

इस वजह से मिलता है ज्यादा पैसा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नजमुल हुसैन शांतो को हर महीने 9 लाख रुपये टका दी जाती है। भारतीय रुपये के हिसाब से उन्हें हर महीने 6 लाख 41 हजार रुपये दिए जाते हैं। बांग्लादेश के सबसे अमीर क्रिकेटरों की बात करें तो उसमें शाकिब अल हसन का नाम सबसे ऊपर आता है। शाकिब अल हसन का नेटवर्थ बांग्लादेश के दूसरे क्रिकेटरों की तुलना में काफी अधिक है।

रोहित की है इतनी सैलरी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो सैलरी के मामले में वह बांग्लदेशी कप्तानी से काफी आगे हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो ग्रेड-ए प्लस खिलाड़ियों को बीसीसीआई हर साल 7 करोड़ रुपये देता है। ग्रेड-ए प्लस खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

बांग्लादेशः तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, मेहदी हसन, तंजिम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+