India Vs Canada: जानिए क्यों आज के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमरा?

T20 World Cup: टीम इंडिया टी-20 विश्वकप के सुपह-8 में पहुंच गई है। जिस तरह से जसप्रीत बुमरा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया उसके बाद भारत ने जबरदस्त जीत दर्ज की।

पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ ही भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत का लीग स्टेज में कनाडा से आखिरी मुकाबला है। जोकि 15 जून को खेला जाना है।

jasprit bumrah

ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत प्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ आज खेलेगा। ऐसे में जब भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली है तो टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों को इस मैच में आराम देने की कोशिश करेगा।

बुमरा की बात करें तो वह पिछले चार महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें ब्रेक जरूर दिया जाना चाहिए। वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अभिन्न हिस्सा हैं।

छह महीने से लगातार क्रिकेट

एशिया कप में इंजरी के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमरा लगातार मैच खेल रहे हैं। पिछले छह महीनों में उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वह टीम इंडिया के साथ मुंबई इंडियंस के लिए लगातार मैच खेलते आ रहे हैं।

ऐसे में कनाडा के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित उन्हें जरूर ब्रेक देना चाहेंगे। बुमरा अक्सर अपने करियर में चोटिल होते रहे हैं। ऐसे में उन्हें विश्वकप के अगले मैचों के लिए बचाकर रखना रोहित शर्मा की शीर्ष प्राथमिकता होगी। सुपर-8 स्टेज के मैचों में बुमरा काफी अहम साबित हो सकते हैं।

भारत ने एक ही प्लेइंग 11 के साथ पिछले तीनों मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ करीबी मुकाबलों में भी भारत ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।

सुपर-8 में जरूरी हैं बुमरा

भारत पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। ऐसे में अंक तालिका में आखिरी मैच के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सुपर-8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे, जहां स्पिन गेंदबाजों का योगदान अहम होने वाला है।

ऐसे में मोहम्मद सिराज या अर्शदीप में से किसी एक को सुपर-8 के मुकाबलों में प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है ताकि चहल और कुलदीप टीम का हिस्सा बन सकें। किसी भी हाल में बुमरा प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, लिहाजा उन्हें आज के मैच में आराम देना बनता है।

बुमरा दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज

आज होने वाले मैच में कनाडा के खिलाफ जसप्रीत बुमरा को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। बुमरा मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। कनाडा के बल्लेबाजों को बुमरा का सामना करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

लेकिन इस स्टेज पर इस मैच की कोई खास महत्ता नहीं है। जिस तरह से बुमरा अपनी लेंथ को बदलते हैं, वह किसी भी स्थिति में बल्लेबाज के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्हें किसी भी देश के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। वह खुद को अहम मुकाबलों के लिए पूरी तरह से तैयार रखने पर अपना ध्यान देंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+