IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप सुपर 8 में जोरदार टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs BAN, Pitch And Weather Report: भारत और बांग्लादेश आज, 22 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में आमने-सामने होंगे। भारत की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे, जबकि बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो संभालेंगे। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच सुपर-8 में ये दूसरा मैच है। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मैच में अफगानिस्तान का सामना किया था, जबकि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला किया था।

रोहित शर्मा एंड कंपनी बांग्लादेश का सामना करने के लिए तैयार है। बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत बनाम बांग्लादेश से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sir Vivian Richards Stadium

भारत बनाम बांग्लादेश के मैच की वेदर रिपोर्ट
भारत और बांग्लादेश का मैच शनिवार, 22 जून को एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड सिटी में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार के दिन यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात में 27 डिग्री तक गिर जाएगा। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 1% है, और ह्यूमिडिटी 68% रहेगी।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी
इस स्टेडियम में 34 टी-20I मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 16 मैच जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 16 ही मैच जीते हैं। स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 122 है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 105 है। स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 194/4 है, जो ICC T20 विश्व कप 2024 में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ बनाया था।

ये भी पढ़ें- Dream11, IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम को कम स्कोर वाला स्टेडियम कहा जा सकता है क्योंकि 34 T20I मैचों के बाद भी किसी भी टीम ने कभी 200 से ज़्यादा का स्कोर नहीं बनाया है। पिच को गेंदबाज़ी के अनुकूल माना जाता है, जहां बल्लेबाज़ों को अक्सर रन बनाने में मुश्किल होती है। स्पिनरों को तेज़ गेंदबाज़ों से ज़्यादा फ़ायदा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+