T20 World Cup के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान! क्या पंत-कोहली को मिलेगी जगह, जानें अपडेट

T20 World Cup 2024 India Squad: आईपीएल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली के बल्ले से पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी निकली थी।

कब होगा टीम का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अप्रैल में किया जा सकता है। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर 15 सदस्य टीम का ऐलान किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी कि आईसीसी ने सभी क्रिकेट बोर्ड को अपनी टीम को चुनने के लिए अंतिम तारीख 1 मई दी है।

T20 World Cup 1

सामने आई बड़ी अपडेट

शनिवार यानी कि 30 मार्च को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम हफ्ते के दौरान किया जाएगा। इस समय तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल का पहला हिस्सा खत्म हो जाएगा। जिससे राष्ट्रीय चयन समिति को दावेदारों की फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कोहली-पंत पर क्या है अपडेट

विराट कोहली और ऋषभ पंत को लेकर कई तरह के सवाल फैंस के मन में बने हुए हैं। विराट कोहली ने लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करते हुए अपने फॉर्म का परिचय दिया है। अगर विराट कोहली इस सीजन इसी तरीके से रन बनाते रहे तो फिर वर्ल्डकप में उनका चुना जाना लगभग तय माना जाएगा। दूसरी तरफ लगभग 15 महीने बाद मैदान पर उतरने वाले ऋषभ पंत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

रिंकू सिंह को मिलेगी एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पिछले सीजन आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह का टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिंकू सिंह के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+