'जोरू का गुलाम सुना था, आज ससुर का गुलाम भी देख लिया', बुरी तरह ट्रोल हुआ ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

Fans troll Shaheen Afridi: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है। पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी। वहीं साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सुपर 8 से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

कप्तान बाबर पर लगे बड़े आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ियों को लेकर इसके बाद कई तरह के बयान सामने आए। कप्तान बाबर आजम पर भी कई बड़े आरोप लगाए गए। बाबर आजम पर अपने दोस्तों को टीम में शामिल करने का भी आरोप है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को अचानक कप्तानी से हटाने को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं।

T20 World Cup 1

अफरीदी-बुमराह पर होती रही है बहस

शाहीन अफरीदी टी-20 वर्ल्ड कप में अपना असर छोड़ने में कामयाब नहीं हुए थे। एक समय पर कुछ दिग्गज शाहीन अफरीदी को जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज बताया करते थे। लेकिन आज जसप्रीत बुमराह का कद शाहीन अफरीदी से बहुत ऊपर है। इस बीच शाहीन अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शाहीन हुए ट्रोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज के बाद शाहीन अफरीदी इस वीडियो में अपने ससुर शाहिद अफरीदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह शाहिद अफरीदी के पीछे-पीछे घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी फंक्शन के दौरान की लग रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार शाहीन अफरीदी को ट्रोल कर रहे हैं।

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तानी फैंस ही ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब तक जोरू का गुलाम सुना था। आज ससुर का गुलाम भी देख लिया। बता दें कि शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से 3 फरवरी 2022 को शाहीन ने निकाह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+