'अगर पत्नी काम करती है तो परिवार बर्बाद हो जाता है', कोहली-सूर्या को OUT करने वाले गेंदबाज को लेकर मचा था बवाल
T20 World Cup 2024 Tanzim Hasan: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने कुछ आकर्षक शॉट लगाने में भी कामयाबी हासिल की। तेज गेंदबाज तंजिम हसन साकिब ने शानदार लय में दिख रहे विराट कोहली को बोल्ड कर दिया।
कोहली-सूर्या को शाकिब ने किया आउट
विराट कोहली के बाद तंजिम हसन साकिब ने पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले सूर्य़कुमार यादव को भी आउट कर दिया। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को आउट करने वाले तेज गेंदबाज तंजिम हसन साकिब महिलाओं के लिए अपमानजनकर टिप्पणी के कारण सुर्खियों में रहे थे। पिछले साल तंजिम हसन साकिब ने महिलाओं के लिए कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की गई थी।

महिलाओं को लेकर किया था विवादित ट्वीट
21 साल के युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब की एक पुरानी पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कामकाजी महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी थी। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की गई थी। उन्होंने लिखा था कि अगर पत्नी काम करती है तो पति के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते।
किया था महिलाओं का अपमान
उन्होंने आगे लिखा कि अगर पत्नी काम करती है तो बच्चे के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते। अगर पत्नी काम करती है तो उसकी सुंदरता खराब होती है। अगर पत्नी काम करती है तो परिवार बर्बाद हो जाता है। हालांकि, मामला बढ़ने के बाद उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।
बांग्लादेशः तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, मेहदी हसन, तंजिम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications