T20 World Cup: विराट कोहली का फैन है छक्कों की झड़ी लगाने वाले अमेरिकी खिलाड़ी, पुराने ट्वीट हुए वायरल
अमेरिका के डैलस में टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में जोरदार धमाका देखने को मिला। अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स ने कनाडाई गेंदबाजों की पिटाई कर डाली। अमेरिका ने इस इवेंट के पहले ही मुकाबले में धाकड़ जीत दर्ज करते हुए दो अंक हासिल किये। यह ग्रुप ए का मुकाबला था।
यूएस के बल्लेबाज आरोन जोन्स ने छक्कों की बारिश कर डाली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 10 छक्के जड़े। इसके अलावा उन्होंने 4 चौके भी जमाए। जोन्स ने महज 40 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली। यूएस ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। कनाडा ने 5 विकेट पर 194 रन बनाए थे।

जोन्स की पारी के बाद फैन्स के मन में उनके बारे में और ज्यादा जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हो रही होगी। जोन्स के पुराने ट्वीट सामने आए हैं। विराट कोहली को लेकर उनकी बातें देखने को मिली है। इससे यह साफ हो गया कि जोन्स भी विराट कोहली को कितना पसंद करते हैं।
साल 2013 में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि विराट कोहली के कुछ वीडियो देख रहा हूँ। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि यह कहने का भी कोई मतलब नहीं है कि विराट कोहली कितने अच्छे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई ट्वीट विराट कोहली के लिए लिखे हैं। वह उनको काफी पसंद करते हैं।
जोन्स ने कोहली के लिए प्यार दर्शाया है लेकिन अब उनके पास खुश होने का समय भी आया है। जोन्स को विराट कोहली के साथ मुलाक़ात करने का समय मिलेगा। भारत और यूएसए का मुकाबला होना है। इस मैच के दौरान उनको कोहली से मिलने का अवसर मिलेगा।
भारतीय टीम ग्रुप ए में है और इसमें ही अमेरिकी टीम शामिल है। अमेरिकी टीम में कई भारतीय खिलाड़ी हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत से अमेरिका चले गए और वहां खेलते हुए टीम में जगह बनाने में सफल रहे। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल भी भारतीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications