IND vs ZIM: 'सेमीफाइनल में जाना है तो जिम्बाब्वे को हराना है', जानिए मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जीतना बेहद जरूरी बन गया है।
IND vs ZIM Melbourne Weather Update: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जीतना बेहद जरूरी बन गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार 6 नवंबर को होने वाले मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें मौसम पर रहेगी। मेलबर्न में भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला खेला जाना है।

भारत को हर हाल में चाहिए जीत
अपने अंतिम लीग मैच में रविवार को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ भारत हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है तो वह ग्रुप बी में 8 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक खेले गए चार मैचों में भारत को तीन में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी है।

मेलबर्न में ऐसा रहेगा मौसम
पिछले हफ्ते मेलबर्न में बारिश की वजह से तीन मैचों को रद्द कर दिया गया था। लेकिन रविवार छह नवंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रात के समय मेलबर्न में हल्की बारिश पड़ने की उम्मीद है, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के मैच के दौरान इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में फैंस को भारत-जिम्बाब्वे का पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ बारिश के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था।

रोमांचक हुई सेमीफाइनल की रेस
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के 6 अंक हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ एक जीत से भारत को दो अंक मिलेंगे जिससे उसके पास 8 अंक हो जाएंगे। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, केवल दक्षिण अफ्रीका ही ग्रुप 2 में अंक तालिका में भारत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार दिखाई पड़ रही है। दक्षिण अफ्रीका को अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications