IND vs PAK: भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने की पाकिस्तान की खिंचाई, बोले- बुरा ना मानो कोहली है...
T20 World Cup 2022 के अपने पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत यह मुकाबला जी। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर आज पूरी तरह से फेल रहा। भारत के पहले चार विकेट 31 रन पर ही गिर गए थे। इन मुश्किल परिस्थितियों में विराट कोहली ने एक मोर्चा संभाले रखा। आखिर में हार्दिक पांड्या और कोहली की जोड़ी ने मिलकर भारत की जीत की नींव रखी।

कोहली की तारीफ में कसीदे पड़े सोशल मीडिया पर लोग
टीम इंडिया की इस खास जीत के बाद से सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। 2 साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को कुछ समय पहले टीम से बाहर करने तक की मांग की जाने लगी थी, लेकिन आज कोहली की फॉर्म को देख वहीं लोग चुप हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक तरफ कोहली की तारीफ में कसीदे पड़ रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान की हार पर पाकिस्तानी टीम की खिंचाई कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications