IND vs PAK: जीत से गदगद रोहित ने कोहली को कंधे पर उठाकर मनाया जश्न, विराट की आंखें हो गई नम
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक बड़ा कारनामा करने में कामयाबी हासिल की। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर भारत को जीत दिलाने का काम किया।
India vs Pakistan, 16th Match, Super 12 Group 2 Highlights: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक बड़ा कारनामा करने में कामयाबी हासिल की। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर भारत को जीत दिलाने का काम किया। विराट कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर एक हारे हुए मुकाबले में भारत को यादगार जीत दिला दी।

सोशल मीडिया पर छाए कोहली
इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई विराट कोहली की तारीफ कर रहा है। भारत ही नहीं पाकिस्तानी फैंस भी कोहली की पारी की जमकर सराहना कर रहे है। 31 के स्कोर पर भारत ने अपने चार विकेट खो दिए थे, यहां से कोहली ने 160 तक का सफर जिस तरीके से तय किया, वह काबिले तारीफ है। कोहली की यह पारी क्रिकेट फैंस के जहन में लंबे समय तक ताजा रहेगी।

रोहित ने कोहली को कंधे पर उठाया
भारतीय टीम को जीत मिलते ही कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को कंधे पर उठाकर जीत का जश्न मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं। अश्विन ने जैसे ही आखिरी गेंद पर एक रन लिया विराट कोहली ने जमीन पर बैठकर अनोखे अंदाज में जीत को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी आंखें नम भी हो गई।

कोहली की पारी ने जीता सबका दिल
रोहित शर्मा और विराट कोहली इससे पहले शायद ही कभी मैदान पर जीत के बाद इतने खुश नजर आए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप जैसे बड़े मौके पर कोहली के बल्ले से टीम के लिए करिश्माई पारी खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने का काम करेगी। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। जिसे भारत ने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद पर अश्विन के चौके की मदद से हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications