'ये नॉनसेंस बातें नहीं करनी चाहिए', कोहली को बैकअप ओपनर बताने पर भड़के गंभीर, बताया सही कॉम्बिनेशन

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप की शुरुआत हो रही है। इसके लिए बीसीसीआई ने सोमवार को ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 विश्वकप की शुरुआत हो रही है। इसके लिए बीसीसीआई ने सोमवार को ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। अब लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी। कौन से जोड़ी ओपनिंग करेगी। नंबर 3 पर कौन सा खिलाड़ी बल्लेबाजी करता हुआ नजर आएगा। एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ दिया था। ऐसे में कई लोगों को मानना है कि विश्वकप में भी विराट बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ सकते हैं।

इस पर बहस नहीं होनी चाहिए

इस पर बहस नहीं होनी चाहिए

विश्वकप में विराट की ओपनिंग को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ये नॉनसेंस बातें नहीं करनी चाहिए। जब आपके पास केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं तो आप विराट से कैसे पारी की शुरुआत करा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में गंभीर ने कहा, ‘मैंने पहले भी ये कहा है कि इस मसले पर कोई बहस होनी ही नहीं चाहिए। आपको हमेशा नंबर-3 पर फ्लेक्सिबल होना चाहिए। अगर आपके सलामी बल्लेबाज 10 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को भेजना चाहिए। इससे वह आते ही रनों की रफ्तार बढ़ा दें। वहीं अगर पहला विकेट जल्दी गिरता है तो विराट को तीसरे नंबर पर आना चाहिए।'

Recommended Video

    PM Modi के 72वें Birthday पर Sachin,Virat,Raina समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    हेडन ने कही ये बात

    हेडन ने कही ये बात

    वहीं दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने कहा कि विराट कोहली तीसरे नंबर के लिए सही हैं। वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं साथ ही पारी को संभालना हो, फास्ट बॉलर हो या फिर स्पिनर विराट हर जगह फिट बैठते हैं। बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल के कुल मैचों में पारी की शुरुआत की थी। इसके अलावा एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने आराम किया था। ऐसे में विराट कोहली और केएल राहुल ओपनिंग आए थे। इस मैच में विराट ने 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। विराट ने एशिया कप में 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी लगाए थे।

    एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

    एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

    विराट कोहली हाल ही में एशिया कप 2022 में नजर आए थे। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर फॉर्म में वापसी की थी। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 5 मैचों में 92 की औसत से 276 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। वहीं हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में विराट ने 44 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ विराट खाता तक नहीं खोल सके थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 12 चौके लगाए थे।

    विराट कोहली का करियर

    विराट कोहली का करियर

    कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3584 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+