T20 World Cup से पहले एक और झटका, चोट के चलते IND vs SA सीरीज से बाहर हुआ ये गेंदबाज

भारत के एक और तेज गेंदबाज की चोट उसको झटका दे सकती है। जी हां, दीपक चाहर की चोट के चलते उनको भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों से बाहर किया जा सकता है। चाहर का नाम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के स्टैंडबाई तेज गेंदबाज की लिस्ट में शामिल है। उनको पीठ में अकड़न की तकलीफ बताई जा रही है जिसके चलते वे नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में चले गए हैं। ये माना जाता है कि दीपक चाहर और मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 अक्टूबर को रवाना होने जा रहे हैं।

Recommended Video

    World Cup से पहले Team India को लगा एक और झटका, Star खिलाड़ी हुआ बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    दीपक चाहर हुए चोट के चलते बाहर

    दीपक चाहर हुए चोट के चलते बाहर

    जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। अगर दीपक की पीठ भी समय रहते नहीं उभर पाती है तो बुमराह का रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी ही साबित होते हुए नजर आ रहे हैं।

    इधर पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक चाहर ने अपना टखना चोटिल करा लिया था। हालांकि यह गंभीर नहीं है लेकिन कुछ दिन आराम करना ही होगा। लेकिन इंडिया टुडे ने इस जानकारी का खंडन करते हुए बताया है कि ये टखना नहीं बल्कि पीठ की ऐंठन है जिसने गेंदबाज को बाहर किया है। इसी बीच मुकेश चौधरी और चेतन सकारिया वर्ल्ड कप की टीम में बतौर नेट गेंदबाज शामिल किए गए हैं।

    मैच से पहले कमर में दर्द हुआ था

    मैच से पहले कमर में दर्द हुआ था

    दूसरी ओर, इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है कि दीपक पर जल्द ही अपडेट दी जाएगी। उनको मैच से पहले कमर में दर्द हुआ था और वे ठीक नहीं थे। टीम मैनेजमेंट ने उनको एनसीए भेजने का फैसला किया है जहां पर उनके आगे के स्कैन होंगे। शुरुआत में तो ये बैक और हिप की चोट लग रही है।

    ऑस्ट्रेलिया में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम पर्थ में तीन दिनों का कड़ा अभ्यास करेगी जो 8,9 और 12 अक्टूबर को किया जाएगा। जबकि 10 और 13 अक्टूबर को दो टी20 वार्म-अप गेम खेले जाएंगे।

    पहले मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे

    पहले मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे

    दीपक चाहर इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के अभियान पर थे। पर वे पहले मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका जीतने में कामयाब रहा जहां पर शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया ने लखनऊ में टेंबा बावुमा की टीम के सामने 9 रनों से मात खाई। हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर वाकई में भारी पड़ गए क्योंकि दोनों ने क्रमशः 74 और 75 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाने में कामयाबी दिलाई। जवाब में भारत की टीम के पास श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के ही अर्धशतक थे। ये प्रयास अंत में नाकाफी साबित हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+