IND vs PAK: बाबर आजम ने प्लेइंग XI पर रखा सस्पेंस, शान मसूद और फखर जमान की चोट का दिया अपडेट
T20 world Cup 2022 में कल भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। इस बड़े मैच से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ संकेत जरूर दिए हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम ने इस बात के संकेत दिए कि टीम के धाकड़ बल्लेबाज शान मसूद फिट हैं और वो कल के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान बाबर ने फखर जमां की फिटनेस को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया।

बाबर ने फखर जमान की चोट पर भी दिया अपडेट
जानकारी के मुताबिक, बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मसूद को लेकर एक अच्छी खबर यह है कि वो फिट हैं, उनकी रिपोर्ट्स अच्छी आई हैं। बाबर ने कहा कि मसूद की चोट को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, वो कल के मैच के लिए फिट हैं। इस दौरान बाबर ने यह भी बताया कि फखर जमान अभी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं, अभी उन्हें फिट होने में थोड़ा समय लगेगा। पाकिस्तान के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि फखर जमान पाकिस्तानी बैटिंग ऑर्डर के खतरनाक बैट्समैन हैं।
टॉस से पहले लेंगे प्लेइंग इलेवन पर अंतिम फैसला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने इस बात का संकेत दे दिया कि शान मसूद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे। बाबर आजम ने इस दौरान कहा कि वो इस बात को जानते हैं कि कल का मुकाबला कौन-कौन खेलेगा, लेकिन अंतिम फैसला कल उसी वक्त लिया जाएगा जब पिच पर से कवर्स हटेंगे, क्योंकि मेलबर्न में 2 दिन से बारिश की वजह से पिच को ढका हुआ था। इस दौरान बाबर आजम ने कहा कि मध्य क्रम की गड़बड़ी उनके लिए कोई समस्या नहीं है क्योंकि कोई भी कल अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications