इस आदमी से छुटकारा पाओ जो PCB का खुदा बना हुआ है, पूर्व पाक पेसर ने लगाई रमीज राजा को लताड़

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रह चुके मोहम्मद आमिर ने पीसीबी (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) को लताड़ा है और उनको बदलने के लिए कहा है। बाए हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आमिर पीसीबी पर काफी सख्त नजर आए क्योंकि पाक टीम को सुपर 12 के अपने दूसरे मुकाबले के दौरान जिंबाब्वे से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। क्रेग इरविन की टीम बाबर आजम एंड कंपनी पर एक रन से भारी पड़ी और पर्थ के ऑक्टस स्टेडियम में दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिला। अब हालात यह है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाने के लिए भी सांसे ऊपर-नीचे कर रहा है क्योंकि वे भारत के खिलाफ भी पहला मुकाबला हार चुके हैं।

रमीज राजा को हटाया जाया

रमीज राजा को हटाया जाया

पाकिस्तान की टीम जिंबाब्वे के खिलाफ 131 रन का टारगेट भी हासिल नहीं कर सकी। पाकिस्तान के लिए 2022 में अंतिम बार खेलने वाले मोहम्मद आमिर का कहना है कि घटिया टीम सिलेक्शन के बाद यह जरूरी है कि रमीज राजा को हटाया जाया।

आमिर ने ट्विटर का रुख करते हुए लिखा- पहले ही दिन से मैं कह रहा हूं कि खराब सिलेक्शन हुआ है और अब उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मुझे लगता है अब ये कथित पीसीबी चेयरमैन से छुटकारा पाने का टाइम है जो पाकिस्तान बोर्ड का खुदा बना हुआ है और कथित चीफ सिलेक्टर से भी।

बाबर आजम ने क्या कहा

बाबर आजम ने क्या कहा

इस हार के बाद बाबर आजम का कहना है कि हमारी टीम की परफॉरमेंस उम्मीद के कतई मुताबिक नहीं थी। 28 साल के आजम का कहना है कि लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिसने चेज में कोई मदद नहीं की।

बाबर ने कहा, हमको 130 रन बनाने चाहिए थे। काफी निराशाजनक परफॉरमेंस रही, हमारी बैटिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। हमारे पास बढ़िया बल्लेबाज हैं लेकिन पॉवरप्ले में दोनों ओपनर आउट हो गए। जब शादाब और शान पार्टरनशिप बना रहे थे तो शादाब आउट हुए और फिर लगातार विकेट गिरे जिसने हमको दबाव की हालात में डाल दिया। शुरू के छह ओवर में हमने नई गेंद का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन हमने बॉलिंग में बढ़िया काम अंत में किया। हम बाहर बैठकर चर्चा करेंगे और हार्ड वर्क करेंगे और फिर अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे।

नीदलैंड्स के खिलाफ खेलना है

नीदलैंड्स के खिलाफ खेलना है

पाकिस्तान के सामने आगे काफी हल्का मैच है क्योंकि उनको स्कॉट एडवर्ड्स की नीदलैंड्स के खिलाफ खेलना है जो 30 अक्टूबर को होगा। लेकिन टी20 फॉर्मेट ने बताया है किसी भी मैच में विपक्षी को कमतर नहीं ले सकते। पाक टीम हालांकि इस मैच से मजबूत वापसी कर सकती है पर साथ ही वह सुपर 12 के दो मैच हारने के बाद दबाव में भी आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+