T20 WC के Super 8 के इन टीमों से होगी भारत की टक्कर! यहां जानें मैचों का शेड्यूल और टाइमिंग
T20 WC 2024 Super 8 fixtures: भारतीय टीम ने यूएसए को हराकर सुपर 8 के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। सुपर 8 में भारतीय टीम को तीन और मुकाबला खेलने हैं। इन मुकाबलों को जीतकर भारतीय टीम की कोशिश सेमीफाइनल में एंट्री करने की होगी। भारतीय टीम को सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा दो और टीमों से भारतीय टीम का सामना होगा।
सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी कोशिश
टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 में लगातार तीन मैच जीतने के बाद भारतीय टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई हो गई है। भारत के अलावा सुपर 8 में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम ने भी एंट्री ले ली है। सुपर 8 में भारतीय टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी। पिछली बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

इन टीमों से होगा भारत का सामना
टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड वन में कुल चार ग्रुप थी। जिनमें पांच-पांच टीमें शामिल थी। हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाइ करेगी। सुपर 8 को टोटल दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप ए में भारत ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें रह सकती है। ऐसे में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हो सकता है।
ये टीमें होगी क्वालीफाई
ग्रुप A
A1: भारत, A2: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम
ग्रुप-B
B1: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, B2: ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-C
C1: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, C2: वेस्टइंडीज
ग्रुप-D
D1: दक्षिण अफ्रीका, D2: दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम
ऐसा होगा भारतीय टीम का शेड्यूल
कनाडा 15 जून फ्लोरिडा ग्रुप
C1 (अफगानिस्तान) 20 जून बारबाडोस सुपर-8
D2 (बांग्लादेश/नीदरलैंड) 22 जून एंटीगुआ सुपर-8
B2 (ऑस्ट्रेलिया) 24 जून सेंट लूसिया सुपर-8












Click it and Unblock the Notifications