T20 WC 2022: IND VS ENG Semifinal: क्या कोहली आज बन पाएंगे चार हजारी? एडीलेड में बनेगा इतिहास?
Viart Kohli scoring 4,000 runs? : T20 विश्वप 2022 मुकाबले में आज भारत की भिड़ंत अंग्रेजों से होने जा रही है। पूरे देश की ओर से दुआएं मांगी जा रही है कि भारत इस मैच में शानदार जीत हासिल करे और फाइनल में प्रवेश करे। इस मैच में हर किसी की नजर टीम इंडिया के रन मशीन यानी कि विराट कोहली पर है। आज का मैच एडिलेड में होना है, जो कि कोहली के लिए लकी मैदान है इसलिए सारे खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि आज कोहली अंग्रेजों का काम तमाम करेंगे।

क्या कोहली आज बन पाएंगे चार हजारी?
आपको बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। वो इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके बल्ले से अभी तक 246 रन निकले हैं। अगर आज कोहली का बल्ला चलता है और वो 42 रन अपने खाते में जोड़ते हैं तो वो T20 टूर्नामेंट में 4,000 रन पूरा कर लेगें और ऐसा करने वाले वो इस फार्मेट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोहली ने 3,958 रन बनाए हैं
कोहली का हर फैन आज उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। गौरतलब है कि कोहली ने अभी तक इस फार्मेट में 3,958 रन बनाए हैं उनका स्ट्राइक रेट 138.15 है। कोहली ने इस टूर्नामेंट के पांच मैचों में से तीन में पचास से ज्यादा रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी
उनकी यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ रही थी, उन्होंनें 82 रन की नाबाद पारी खेलकर अपने दम पर पाकिस्तान को पटखनी दी थी। इसके बाद उनका रिकॉर्ड कुछ इस तरह से रहा है।
- नीदरलैंड के खिलाफ 62 रन
- बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन
- जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 रन
खास बात ये है कि अंग्रेजों के खिलाफ भी विराट को प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक चार बार अर्धशतक जड़ा है। इस वक्त भी उनका बल्ला जबरदस्त फार्म में हैं। इसलिए आशा की जा रही है कि वो अंग्रेजों के खिलाफ बढ़िया खेल दिखाएंगे।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
आपको बता दें कि आज के मैच में जो जीतेगा वो ही 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। मालूम हो कि कल खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था।

पाकिस्तान को भारत ने अपने पहले मैच में हराया था
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान को भारत ने अपने पहले मैच में हराया था। मालूम हो कि कल के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। उनकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 152 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर 153 रन बनाकर कीवियों को हराया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications