टी-20 सीरीज : टीम इंडिया ! उठो, लड़ो, भिड़ो और एजबेस्टन के गम को कम करो

नई दिल्ली, 08 जुलाई। एजबेस्टन की कड़वी यादों को भुला कर अब भारत टी-20 विश्वकप की तैयारी में जुट गया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज इस अभियान की अहम कड़ी है। इस दरम्यान भारत एक नये प्रयोग से गुजर रहा है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के लिए एक साथ तीन भारतीय टीम तैयार की गयी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में एक टीम की आयरलैंड से भिड़ंत हुई जिसमें उसे जीत मिली। एक टीम अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में इंग्लैंड से टक्कर लेने वाली है। तीसरी टीम शिखर धवन के नेतृत्व में वेस्टइंडीज जाएगी जहां 22 जुलाई से वनडे और 29 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है।

 टी-20 एशिया कप में अपना जौहर दिखाएगी टीम?

टी-20 एशिया कप में अपना जौहर दिखाएगी टीम?

इन मैचों में खिलाड़ियों को परखने के बाद एक मजबूत और मुक्कमल टीम तैयार होगी जो अगस्त में शुरू होने वाले टी-20 एशिया कप में अपना जौहर दिखाएगी। इस प्रतियोगिता में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। एशिया कप में ही पता चल जाएगा कि नये प्रयोग के बीच भारत ने कितनी मुकम्मल तैयारी की है। फिर 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप प्रतियोगिता शुरू होगी जिसमें भारत अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगा।

'जरूरी नहीं कि इंग्लैंड की तैयारी ऑस्ट्रेलिया में काम आये'

'जरूरी नहीं कि इंग्लैंड की तैयारी ऑस्ट्रेलिया में काम आये'

हालात के हिसाब हर मैच को खेलना होता है। मतलब रोहित ये कहना चाहते थे कि इंग्लैंड की तैयारी कोई जरूरी नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में काम आये। हां, विश्वकप से पहले जितने भी मैच होंगे, उससे अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। टी-20 की प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन टी-20 का कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच आसान नहीं होता। पिछले कुछ वर्षों में हार्ड हिटिंग बैटिंग की ऐसी होड़ मची है कि नये देश भी जबर्दस्त खेल दिखाने लगे हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान को 2018 में टेस्ट मैच खेलने की मान्यता मिली थी। तब से इनके खेल में बहुत निखार आ गया है। 2019 विश्वकप के वार्मअप मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया था।

'अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने वाले खिलाड़ी हैं'

'अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने वाले खिलाड़ी हैं'

आठ दिन पहले आयरलैंड ने दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत के खिलाफ हैरतअंगेज प्रदर्शन किया था। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन आयरलैंड ने भी करारा वार किया। 19 ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड के 5 विकेट पर 209 रन बन चुके थे। आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। मार्क अडायर और जॉर्ज डॉकरेल धुआंधार बैटिंग कर रहे थे। 20वें ओवर की तीन गेंदों पर 9 रन बन चुके थे। बाकी तीन गेदों पर 8 रन चाहिए थे। यहां तक मैच आयरलैंड की मुट्ठी में था। लेकिन यहीं उमरान मलिक ने कमाल कर दिया। अंतिम तीन गेंदों पर तीन रन ही बने और भारत यह मैच केवल 4 रनों से जीत पाया था। इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज आइपीएल 2022 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जोश बटलर अब इंग्लैंड के नये टी-20 कप्तान हैं। वे अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी विध्वंसक बल्लेबाजी भारत की राह में सबसे बड़ी बाधा होगी। इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में 378 रन बना कर भारत को हराया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंग्लैंड ने प्रति ओवर लगभग पांच (4.93) की औसत से रन बनाये थे। टेस्ट मैच के लिहाज से यह विस्फोटक बल्लेबाजी थी।

एजबेस्टन के गम को कम करे टीम इंडिया

एजबेस्टन के गम को कम करे टीम इंडिया

लेकिन गनिमत कहिए कि इस टेस्ट टीम का कोई सदस्य इंग्लैंड की टी-20 टीम में नहीं है। यहां तक कि 77 गेदों पर शतक लगाने वाले जॉनी बेयरेस्टो भी नहीं। अब कप्तान बटलर को भी स्टोक्स की तरह टी-20 में नया अध्याय लिखना है। बटलर के साथ मोइन अली, जेसन राय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरन जैसे खिलाड़ी हैं। इस टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोपली भी हैं। उनकी लंबाई 6 फीट 7 ईंच है। उन्हें टी-20 का खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता है। हालांकि चोट के कारण वे टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। यही नहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 34 साल के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को भी मौका दिया है।

रोहित शर्मा के आने से टीम में नया जोश

रोहित शर्मा के आने से टीम में नया जोश

दूसरी तरफ रोहित शर्मा के आने के बाद भारतीय टीम में नया जोश भर गया है। दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या भारतीय बल्लेबाजी को नयी ताकत देंगे। अब भारत के पास मौका है कि वह एजवेस्ट के गम को कम कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+