सिडनी टेस्ट की पिच को लेकर ICC ने दी रेटिंग, सुनाया ऐसा फरमान जिसे जानकर सभी हो रहे हैरान
Sydney Test: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अंतिम टेस्ट मैच की पिच को लेकर सवाल खड़े हुए थे। इस विकेट पर बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और तीन दिन में ही मैच समाप्त हो गया था। आईसीसी ने पिच को लेकर अपना फैसला सुना दिया है।
आईसीसी की तरफ से सिडनी टेस्ट की विकेट को लेकर कुछ ऐसा निर्णय सुनाया गया है, जिसके बारे में किसी ने कल्पना नहीं की होगी। देखा जाए, तो विकेट खेलने के लिए मुश्किल था। भारत में काफी टर्निंग विकेट को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर आईसीसी का फैसला हैरान करता है।

इस पिच को संतोषजनक कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की चार अन्य पिचों को और ज्यादा बेहतर रेटिंग मिली है। सिडनी टेस्ट की पिच सबसे ज्यादा खराब थी लेकिन आईसीसी ने अच्छी रेटिंग ही दी है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। पर्थ, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड को 'वैरी गुड' कैटेगरी में रखा है।
गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट की पिच में घास के मोटी परत देखने को मिली थी। इसके बाद इसकी आलोचना भी हुई थी। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। शायद ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के उद्देश्य से ही पिच के ऊपर इतनी ज्यादा घास रखी गई थी।
सुनील गावस्कर ने कहा था कि यह आदर्श टेस्ट मैच पिच नहीं है जो आप चाहते हैं। अगर भारत में (एक ही दिन में) 15 विकेट गिर जाते तो सब कुछ ख़त्म हो जाता। ग्लेन मैक्ग्राथ से कहा था कि उन्होंने इतनी घास कभी नहीं देखी। क्या आपने भारत के किसी पूर्व क्रिकेटर को पिच के बारे में विलाप करते हुए सुना?
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा तो नहीं बोलना चाहूँगा लेकिन पिच बड़ी शरारती है। उन्होंने एक लाइन में अपनी बात समझा दी।












Click it and Unblock the Notifications