'बहुत तगड़ा मारता है..,' यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख सूर्यकुमार यादव ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने जेम्स एंडरसन के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल को सूर्यकुमार यादव ने खास अंदाज में बधाई दी है।
सूर्यकुमार ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी देखकर फैन्स ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश हैं। दरअसल, सूर्या ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात शेयर की है। सूर्या ने अपनी पोस्ट में एक फिल्मी डायलॉग के साथ लिखा, 'हम इस लड़के को जानते हैं शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है।'

यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों के दम पर अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। इस दोहरे शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 86.58 था। इसके साथ ही जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड ने (1955) न्यूजीलैंड के खिलाफ और विराट कोहली ने (2018) श्रीलंका के खिलाफ ये कमाल किया था।
जायसवाल के नाम एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के लगाकर भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 3 मैचों में अब तक 22 छक्कों के साथ भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्कों के रोहित शर्मा (19 छक्के) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
जायसवाल के दोहरे शतक के बाद आए रिएक्शन
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।












Click it and Unblock the Notifications