पिता से मिली सूर्यकुमार यादव को ऐसी खबर कि छलक पड़े आंसू, कहा- मैंने अपनी आंखें बंद की और...

IND vs SL, Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव के लिए यह साल कमाल का गुजरा है। टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Suryakumar

IND vs SL, Suryakumar Yadav: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे और टी-20 दोनों ही टीम में सूर्यकुमार यादव अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद चयनकर्ताओं को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव इस पूरे साल फॉर्म में रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान चुना गया है। पिछले कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा है। भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। ऐसे में उन्हें टीम की ये जिम्मेदारी सौंप गई है। सूर्यकुमार के उपकप्तान बनने से क्रिकेट फैंस भी बेहद खुश हैं।

पिता से मिली उपकप्तान बनने की खबर

पिता से मिली उपकप्तान बनने की खबर

सूर्यकुमार यादव इन दिनों रणजी ट्रॉफी में बल्ले से धमाका कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लेकिन टीम के उपकप्तान बनाए जाने से वह बेद खुश हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उपकप्तानी बनने की खबर उनके पिता ने उन्हें दी। सूर्या ने बताया कि उनके पिता हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने मुझे स्क्वाड लिस्ट भेजी और कहा कि तुम बस अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना और कोई दबाव मत लेना। इसके बाद मैंने अपनी आंखें बंद की और खुद को इस बात का यकीन दिलाया।

टी-20 के लिए ऐसी है भारतीय टीम

टी-20 के लिए ऐसी है भारतीय टीम

भारतीय टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे के लिए ऐसी है भारतीय टीम

वनडे के लिए ऐसी है भारतीय टीम

भारतीय वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अक्षर पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+