IND vs NED: खास अंदाज में हुआ बेस्ट फील्डर के नाम का ऐलान, इस Video में देखें कौन बना गोल्ड मेडलिस्ट
ICC World Cup 2023, IND vs NED: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप फेज का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को भारत बनाम नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड को 160 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने विश्व कप में अपना लगातार 9वां मैच जीत लिया। इस बड़ी जीत के बाद बेस्ट फील्डर का मेडल सूर्यकुमार यादव को मिला।
सूर्यकुमार यादव नीदरलैंड के खिलाफ अपने असाधारण प्रयासों के लिए 'फील्डर ऑफ द मैच' चुने गए। इस मुकाबले में सूर्या को बल्ले से प्रभाव छोड़ने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मैदान पर काफी रन बचाए और अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खास अंदाज में बड़ी स्क्रीन पर दावेदारों के नाम का खुलासा किया।

दरअसल, बेस्ट फील्डर के लिए चुने गए दावेदारों में केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। इस दौरान सभी चुने गए उम्मीदवारों की एक तस्वीर बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई। जैसे ही सूर्या के नाम की घोषणा हुई ईशान किशन ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी कि दाएं हाथ का बल्लेबाज गोल्ड मेडल लेकर आएगा।
हालांकि, बेस्ट फील्डर के नाम का खुलासा भी काफी खास अंदाज में किया गया, और सूर्या का नाम तब सामने आया जब एक के बाद एक लोग सूर्या को विजेता घोषित करने के लिए तख्तियां उठाने लगे। उन्हें गोल्ड मेडल बाएं हाथ के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट कोच नुवान सेनेविरत्ने ने प्रदान किया।
दिलीप ने नुवान के प्रयासों की सराहना की और बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि, 'स्टंप के पीछे दोहरी भूमिका निभाते हुए अथक परिश्रम किया। वहीं दूसरी ओर बेस्ट फील्डर का मेडल मिलने के बाद सूर्या ने फील्डिंग कोच को धन्यवाद दिया।'
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और 160 रन से जीत हासिल की। कोहली और रोहित ने गेंदबाजी विभाग में आगे बढ़ते हुए एक-एक विकेट लिया, जबकि स्टार गेंदबाजों ने अपना जादू चलाया और लीग फेज का अंत शानदार तरीके से किया।
भारत अब बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, जो 2019 विश्व कप का रीमैच होगा, उम्मीद है कि भारत इस बार परिणाम बदलने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा और फाइनल की ओर बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications