सूर्यकुमार को कंधे पर उठाकर ले जाया गया मैदान से बाहर, कप्तान ने अपनी चोट पर दी बड़ी अपडेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 106 रन से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। लेकिन मैच के दौरान कप्तान सूर्य कुमार यादव फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें गोद में उठाकर बाहर ले जाना पड़ा।

सूर्यकुमार की इस हालत को देखकर क्रिकेट फैंस काफी चिंतित नजर आए। अब सूर्यकुमार यादव ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनका टखना अब ठीक है और वह चल सकते हैं।

sky

गौर करने वाली बात है कि मैच में सूर्य कुमार यादव ने जबरदस्त शतक लगाया था जबकि कुलदीप यादव ने मैच में 5 विकेट अपने नाम किए, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने यह जीत दर्ज की है

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैं ठीक हूं, मैं चल रहा हूं। फील्डिंग करना हमेशा ही अच्छा लगता है। जब आपका शतक टीम की जीत में काम आए तो अच्छा लगता है। हम निडर होकर खेलना चाहते थे, हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते थे और इसे डिफेंड करना चाहते थे। लड़कों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

कुलदीप यादव के बारे में सूर्या ने कहा कि वह कभी खुश नहीं होते हैं, उन्हें विकेट की भूख हमेशा रहती है, अपने जन्मदिन पर उन्होंने खुद को अच्छा तोहफा दिया है।

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लेकिन शुभमन गिल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तिलक वर्मा शून्य पर आउट हो गए। जिसके बाद भारत का स्कोर 29 पर 2 विकेट हो गया था।

लेकिन यशस्वी जयसवाल ने 41 गेदों पर 60 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि कप्तान सूर्य कुमार ने 56 गेंदों पर 100 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। जिसकी बदौलत भारत ने 201 रन का स्कोर खड़ा किया। केशव महाराज और लिजाद विलियम्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। डेविड मिलर 35 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। जबकि डेविड मारक्रम ने 25 रनों की पारी खेली। मैच में कुलदीप ने 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 95 रन के स्कोर में ही आउट हो गई।
रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले जबकि मुकेश और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+