हमें मारने के लिए कितने क्रिमिनल्स खरीदे? हाई कोर्ट के फैसले के बाद भड़कीं हसीन जहां
Mohammad Shami wife Hasin jahan: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनसे अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये पोस्ट कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद सामने आया है जिसमें कोर्ट ने शमी को हर महीने 4 लाख गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
हसीन जहां ने शमी पर लगाए कई आरोप (Mohammad Shami wife Hasin jahan)
हसीन जहां ने पोस्ट की शुरुआत बेहद भावनात्मक अंदाज़ में करते हुए शमी को "जानू" कहा और लिखा, "क्या कहीं मिलेगी तुम्हें मेरी जैसी बीवी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए?" उन्होंने यह भी कहा कि वह मरते दम तक इस रिश्ते को निभाएंगी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने शमी पर क्रिमिनल्स को हायर करने, बेटी और खुद पर हमला करवाने, और चरित्रहीन और लालची होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

हसीन ने अपने पोस्ट में लिखी कई बातें
हसीन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि शमी ने जो पैसे अवैध कामों, गलत संगत और "बेशर्म औरतों" पर खर्च किए। अगर वही पैसे उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य पर खर्च किए होते तो उनका परिवार एक सम्मानजनक जीवन जी रहा होता। उन्होंने कहा कि देखो अल्लाह ने मुझे कितनी हिम्मत और सब्र दिया है, मैं आज भी हक की लड़ाई लड़ रही हूं।
पैसे बढ़ाने की अपील
हसीन जहां ने कोर्ट के फैसले पर भी अपनी असहमति जताई। उन्होंने कहा कि 4 लाख की राशि शमी की शानदार जीवनशैली के मुकाबले बहुत कम है। उनका कहना है कि उन्होंने चार साल पहले ही 10 लाख प्रतिमाह की मांग की थी और आज के महंगाई भरे दौर में यह मांग और भी जायज़ है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी की परवरिश और ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें इस रकम में बढ़ोतरी की आवश्यकता है।
साल 2014 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 6 जून 2014 को हुई थी। लेकिन साल 2018 में घरेलू हिंसा का आरोप लगने के बाद दोनों अलग हो गए थे। तब से यह मामला कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है। क्रिकेट की बात करें तो शमी ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेला था, जहां उन्होंने 9 मैचों में 6 विकेट लिए थे, हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 11.23 रहा।












Click it and Unblock the Notifications