टीम इंडिया में होगी Suresh Raina की वापसी? ट्वीट कर दिए संन्यास से वापस लौटने के संकेत
15 अगस्त, 2020 ये वो दिन था, जब अचानक से एक के बाद एक दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। एक नाम तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का था और दूसरा सुरेश रैना (Suresh Raina) का।
नई दिल्ली, 16 जुलाई: 15 अगस्त, 2020 ये वो दिन था, जब अचानक से एक के बाद एक दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। एक नाम तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का था और दूसरा सुरेश रैना (Suresh Raina) का। धोनी के रिटायरमेंट की खबरें तो पहली चल रही थी, लेकिन रैना अपने संन्यास की खबर से वर्ल्ड क्रिकेट में खलबली मचा दी थी। भारतीय टीम में वापसी की खबरों के बीच रैना ने केवल 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने वापसी के संकेत दिए हैं।
ये भी पढ़ें- रोहित की बैटिंग 'God Gift' है, जो बात उनमें हैं, वो कोहली में कहां... पाकिस्तानी ओपनर ने विराट पर कसा तंज

रैना करेंगे वापसी?
रिटायरमेंट के ठीक दो साल बाद सुरेश रैना ने कमबैक के संकेत दिए हैं। दरअसल, एक फैन ने सुरेश रैना को टैग करके एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें रैना स्लिप में खड़े हुए आर अश्विन की गेंद पक एक हाथ से बेन स्टोक्स का शानदार कैच पकड़ रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद रैना ने ट्वीट कर कुछ इमोजी शेयर की.. जिसमें भारत देश का झंडा और SOON (जल्दी) का साइन लगा है।
Soon का साइन कहीं ना कहीं ये इशारा करता है कि रैना वापसी के संकेत दे रहे हैं।
🇮🇳☝️🔜 https://t.co/kNuoYdJ3lN
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 16, 2022

2018 में खेला था आखिरी मैच
2005 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले सुरेश रैना ने 2018 में भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। भारत की ओर से उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 T20I मैच खेले। इस दौरान 18 टेस्ट मैचों में बाएं हाथ के स्टाइलिश खिलाड़ी ने 768 रन, 226 वनडे में 35.31 की औसत से 5615 रन और 78 T20I में 135 के स्ट्राइक रेट से कुल 1604 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में रैना ने 7 शतक और 48 अर्धशतक लगाए।
वह दमदार बल्लेबाज के अलावा बढ़िया गेंदबाज भी थे। टेस्ट में रैना ने 13, वनडे में 36 और टी20 इंटरनेशनल में कुल 13 विकेट अपनी झोली में डाले।

भारत के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सुरेश रैना टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। T20I में भी भारत की ओर से पहला शतक रैना ने ही लगाया था। उन्होंने 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की शानदार पारी खेली थी। उसी साल रैना को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था और डेब्यू पर शतक लगाने वो भारत के 12वें खिलाड़ी बने थे। रैना ने श्रीलंका के खिलाफ 120 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

IPL में रहे थे अनसोल्ड
इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में सुरेश रैना मेगा ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे थे। रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे पहले वह चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन चेन्नई ने भी उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा।
आईपीएल में अनुभवी खिलाड़ी ने 205 मैच खेले और 32.52 की औसत और लगभग 137 के स्ट्राइक रेट से कुल 5528 रन बनाने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट में उनके नाम पर एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications