Suresh Raina Retirement: आईपीएल के बाहुबली रैना कहलाते हैं 'Mumma Boy', सुरों के भी हैं जादूगर, देखें Video
नई दिल्ली, 06 सितंबर। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज सुरेश रैना ने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मालूम हो हंसमुख छवि के मालिक सुरेश रैना को आईपीएल का बाहुबली कहते थे। रैना ने अपने बल्ले से अच्छे-अच्छे धुरंदरों की पिटाई की है। आपको बता दें कि रैना ने इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 T20I मुकाबले खेले हैं।

नीली हो या पीली जर्सी रैना ने किया है हर जगह कमाल
पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज टी20 और वनडे विश्वकप में शतक ठोंकने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें दुनिया बेहतरीन फील्डर के तौर पर पहचानती हैं। चाहे नीली हो या पीली जर्सी रैना ने हर जगह कमाल किया है।

आईपीएल के बाहुबली हैं सुरेश रैना
- रैना ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं।
- आईपीएल के पिछले 10 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम ही है ।
- रैना सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में भी शामिल हैं
- आईपीएल के सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकार्ड भी रैना के ही नाम पर है।

कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ जन्म
आपको बता दें कि सुरेश रैना का जन्म उत्तर प्रदेश के एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनकी फैमिली गाजियाबाद के राजनगर इलाके में रहती है। उनके उनके पिता त्रिलोकचंद रैना एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अधिकारी थे तो वहीं सुरेश रैना के बड़े भाई भारतीय सेना में हैं और उनकी एक बहन भी है।
साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की
उन्होने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की थी। जिससे उनके दो बच्चे हैं- ग्रेसिया रैना और रियो रैना हैं।

रैना कहलाते हैं 'Mumma Boy'
उनके करीबी उन्हें Mumma Boy भी बोलते हैं क्योंकि एक शो में रैना ने जब पूछा गया था कि 'उन्होंने प्रियंका चौधरी से शादी के लिए हां क्यों की?' तो उन्होंने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया था 'क्योंकि मम्मी ने पसंद कर ली थी।'

इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स
आपको बता दें कि प्रियंका उनकी मम्मी की सहेली की बेटी हैं और वो और रैना बचपन के साथी रहे हैं। गौरतलब है प्रियंका सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने बैंकर के रूप में भी काम किया है। वो सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
सुरेश रैना बहुत अच्छे सिंगर भी हैं
मालूम हो कि क्रिकेट से इतर सुरेश रैना बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने कुछ एलबम में भी अपनी आवाज दी है, जो कि काफी चर्चित हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications