शादी के बाद भी कम नहीं हुआ प्यार! भारतीय दिग्गज ने पत्नी के लिए किया अनोखा काम
Suresh Raina celebrates birthday with wife Priyanka: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना का 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस जन्मदिन पर उन्होंने पत्नी के लिए खास काम किया है। पत्नी के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए सुरेश रैना फैमिली के साथ हॉलिडे पर निकल गए हैं। सुरेश रैना इन दिनों यूरोप टूर पर हैं और इस दौरान ही उन्होंने 18 जून यानी कि मंगलवार को अपनी पत्नी प्रियंका का 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
यूरोप टूर पर हैं सुरेश रैना
भारत से लगभग 6298 किलोमीटर दूर ऑस्ट्रिया के वियना में सुरेश रैना ने अपनी पत्नी के साथ बर्थडे मनाया। इस मौके पर सुरेश रैना की पत्नी ने केक भी काटा। सुरेश रैना पत्नी के साथ अपने दोनों बच्चों के साथ छुट्टी पर हैं। उन्होंने प्राइवेट प्लेन का इस्तेमाल कर ये सफर तय किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की थी। वियना के अलावा सुरेश रैना यूरोप टूर के दौरान रूस भी घूमते नजर आए।

बचपन के प्यार से हुई शादी
सुरेश रैना ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना की लव स्टोरी कमाल की रही है। किसी फिल्म की कहानी की तरह यह दोनों भी बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे। इतना ही नहीं सुरेश रैना और प्रियंका के परिवार के बीच भी जान पहचान पुरानी थी। दोनों के बीच संबंध भी अच्छे थे।
जन्मदिन को बनाया खास
लेकिन बीच में ही प्रियंका का परिवार अचानक पंजाब शिफ्ट हो गया। जिसके बाद इन दोनों का संपर्क टूट गया। लेकिन किस्मत ने दोनों को एक बार फिर मिलवाया। 18 जून 2024 को सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका 38 साल की हो गई है। इससे पहले भी प्रियंका के जन्मदिन के मौके को सुरेश रैना खास बनाने का काम करते रहे हैं। सुरेश रैना अक्सर अपनी वाइफ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications