RR vs SRH Pitch Report, Weather: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
RR vs SRH Match Prediction: आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बनाने के लिए आज, 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मैच शुक्रवार को चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
फाइनल में जगह बनाने का बड़ा मौका
दरअसल, क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के बाद, पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स संजू सैमसन की रॉयल्स के लिए चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगी, जिन्होंने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर खुद को खिताबी मुकाबले में जगह बनाने का एक और मौका दिया है।

RR vs SRH Weather: चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को चेन्नई में हल्के बादल छाये रहेंगे। शाम को तापमान 32°C के आसपास रहेगा और हवा की गति 19 किमी/घंटा रहेगी। इस बीच ह्यूमिडिटी 77% रहेगी। दर्शकों के लिए अच्छी बात ये है कि क्वालीफायर 2 में बारिश का खतरा नहीं के बराबर है।
RR vs SRH Pitch: बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
इस सीज़न में चेन्नई की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए समान रूप से मददगार रही है। आईपीएल 2024 में चेपॉक में इस्तेमाल की गई पिच पिछले सीज़न की तुलना में बल्लेबाजी के लिए बेहतर रही हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए कुछ शुरुआती स्विंग और स्पिनरों के लिए काफी टर्न भी रहा है। ओस के कारण यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंदीदा विकल्प है।
ये भी पढ़ें- Video: आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का दृश्य देख टूट जाएगा फैंस का दिल, विराट, फाफ और डीके ने बयां किया दर्द
राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, शिम्रोन हेटमायर, नंद्रे बर्गर, शुभम दुबे, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, केशव महाराज, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications