RR vs SRH Dream XI: राजस्थान बनाम हैदराबाद के IPL मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

Hyderabad vs Rajasthan, Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार, 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक एक्शन शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले आरआर बनाम एसआरएच ड्रीम11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

आरआर ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने एक ओवर शेष रहते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ क्वालीफायर 1 में आठ विकेट से हार गई।

Rajasthan Royals

RR vs SRH Match: हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में एसआरएच मजबूत स्थिति में है। इन दोनों टीमों ने कुल 19 आमने-सामने मैच खेले हैं। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैच तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने नौ मैच जीते हैं।

RR vs SRH Match: चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी होती है, जहां गेंदबाज महत्वपूर्ण होते हैं। इस पिच पर 170-180 का स्कोर अच्छा माना जाता है। यहां खेला गया आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था, जहां 10 विकेट के नुकसान पर कुल 286 रन बने थे।

आरआर बनाम एसआरएच संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर)

हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

RR vs SRH Match Prediction: आरआर बनाम एसआरएच ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ट्रैविस हेड
  • ऑलराउंडर: रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, के नितेश रेड्डी
  • गेंदबाज: पैट कमिंस, युजवेंद्र चहल, टी नटराजन
  • कप्तान: यशस्वी जायसवाल
  • उपकप्तान: हेनरिक क्लासेन

ये भी पढ़ें- Video: आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का दृश्य देख टूट जाएगा फैंस का दिल, विराट, फाफ और डीके ने बयां किया दर्द

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, शिम्रोन हेटमायर, नंद्रे बर्गर, शुभम दुबे, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, केशव महाराज, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+