RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, आरसीबी को 288 रनों का टारगेट
SRH vs RCB: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने धागा खोल दिया और गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का बसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद ने इस सीजन ही सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और अब इसी रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन मुंबई के खिलाफ 277 रनों का स्कोर बनाकर इतिहास रचा था, इसके बाद अब आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में उसी कीर्तिमान को ध्वस्त कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमा दिया। वह 39 गेंद में सेंचुरी जड़कर आईपीएल में सबसे तेज शतक वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इस सीजन आईपीएल में कोहली, बटलर और रोहित ने भी शतक जड़े हैं।
टॉस जीतकर आरसीबी ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इस बीच अभिषेक 22 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए।
हेड ने 41 गेंद में 8 छक्कों और 9 चौकों से 102 रन बनाए। उनके बाद हेनरिक क्लासेन भी पीछे कहाँ रहने वाले थे। क्लासेन ने भी अपनी क्लास दिखाते हुए रन गति कम नहीं होने दी और धमाका कर दिया। क्लासेन ने तेजी से फिफ्टी जमा दिया और 31 गेंद में 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 छक्के और 2 छक्के आए।
अंत में अब्दुल समद और मार्करम ने मोर्चा संभाल लिया। मार्करम ने 17 गेंद में 32 रन बनाए और समद ने 10 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों से 37 रनों की पारी खेली और हैदराबाद को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाकर इतिहास रच दिया। आरसीबी के लिए लोकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications