ये बल्लेबाज कभी 'ऑउट ऑफ फॉर्म' नहीं दिखता, मिस्ट्री स्पिनर ने कहा- भले ही वो रन ना बना रहा हो
नई दिल्ली, 17 सितंबर: रोहित और कोहली की खराब फॉर्म के बीच एक सबसे बड़ा फर्क यह है कि हिटमैन कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं लगते और कोहली को फॉर्म दिखाने के लिए लगातार रनों की मशक्कत करनी पड़ती है। माना जा रहा है कि शतक लगाने के बाद विराट फॉर्म में आ गए हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में बड़े मंच और बड़ी टीमों के खिलाफ वे फिर से खुद का टेस्ट करेंगे। यही बात रोहित के लिए नहीं कही जा सकती जो थोड़े रनों के सूखे के दौर से गुजरने के बावजूद बैटिंग में अच्छे लगते हैं। शायद इसका कारण यह है कि रोहित ने अपना खेलने का हिटमैन अंदाज अभी छोड़ा नहीं है और शायद वह हमेशा कायम रहेगा।

टी 20 वर्ल्ड कप के देखने लायक दो बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन को भी लगता है कि रोहित कोहली के साथ टी 20 वर्ल्ड कप के देखने लायक दो बल्लेबाजों में शामिल हैं। टी20 फॉर्मेट के महानतम स्पिनरों में एक सुनील नरेन को विंडीज टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई है। ऐसा ही आंद्रे रसेल के साथ हुआ है। नरेन अब साइडलाइन होकर रोहित की बैटिंग का लुत्फ उठाएंगे। नरेन का मानना है कि रोहित कभी भी फॉर्म से आउट नहीं दिखते। भले ही वह कम रन बना पा रहे थे लेकिन फॉर्म दिखती है। वह बैटिंग में बढ़िया दिखते हैं।

रोहित हमेशा फॉर्म में हैं
नरेन ने विमल कुमार के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "रोहित क्वालिटी खिलाड़ी हैं। उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं है और मुझे लगता है जैसी वे लय में आए तो वह दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं, जिनको देखने का मन करेगा। वह हमेशा फॉर्म में हैं, भले ही रन बनाए या ना बनाए, इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं उनको देखना पसंद करता हूं। उन्होंने भारत और आईपीएल के कप्तान के तौर पर काफी सफलता का स्वाद चखा है। उनके पास गजब का दिमाग है और वह मैच जीत रहे हैं।"

कोहली और रोहित के बीच तुलना
वहीं, कोहली के बारे में बात करते हुए नरेन कहते हैं जब खिलाड़ी इस दर्ज का हो जो इतने सालों से बेस्ट दे रहा है तो उतार-चढ़ाव का दौर आना लाजिमी है। विराट हमेशा वापसी करने की ओर देखेंगे।
कोहली और रोहित के बीच तुलना करने की बात पर नरेन का सबका अपना अंदाज होता है और सब उसमें काफी अच्छे होते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने से प्यार करते हैं।

कौन बढ़िया बल्लेबाज है
नरेन कहते हैं, लोग ऐसी बातें करते हैं। जब खिलाड़ी अच्छा करते हैं, तब उन दोनों के बीच तुलना की बात होते हैं कि कौन बढ़िया बल्लेबाज है। हर कोई अपने हिसाब से अच्छा होता है और वे दोनों खेल से प्यार करते हैं और देश के लिए खेलना पसंद करते हैं।
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से लय हासिल करने की ओर देखेगी।












Click it and Unblock the Notifications