सुनील गावस्कर बोले- वो रोहित की याद दिलाता है, जीत सकता है IPL ट्राॅफी
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में शामिल हुई गुजरात टाइटंस टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रोचक बात यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या हैं जो चोटों के चलते राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रह हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होंने जरूरत पड़ने पर गेंद से भी सहयोगा दिया और बल्ले से भी खूब रन बनाए।। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात 8 मैचों में 7 जीतकर अंक तालिका में टाॅप पर हैं। उन्हें खिताबी जीत के लिए भी दावेदार माना जा रहा है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक उन्हें भारत के ऑल-फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा की याद दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें- RCB vs GT : इतनी पारियों के बाद कोहली ने ठोकी फिफ्टी, अनुष्का ने बटोर ली सुर्खियां

हार्दिक के साथ वही हुआ जो रोहित के साथ हुआ था
पांड्या की कप्तानी में टीम आईपीएल 2022 में एक पावरहाउस बनकर उभरी है। गावस्कर का मानना है कि कप्तानी का पांड्या पर भी वैसा ही प्रभाव पड़ रहा है जैसा कि 2013 में रोहित पर कप्तान बनने के बाद पड़ा था। रोहित ने एक बल्लेबाज और एक कप्तान के रूप में खुद को विकसित किया और मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा, "मैं हार्दिक के साथ जो देखता हूं वह ठीक वैसा ही है जैसा रोहित शर्मा के साथ हुआ था जब उन्हें पहली बार सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। अचानक हमने देखा कि रोहित 40, 50 और 60 का स्कोर करते हुए अंत तक और जिम्मेदारी ले रहे हैं। उनका शॉट चयन उनकी कप्तानी के साथ-साथ बहुत बेहतर हो गया।"

पांड्या भी वे गुण दिखा रहे हैं
गावस्कर ने आगे कहा, "ठीक ऐसे ही अब आप देख सकते हैं कि हार्दिक के साथ भी वही हो रहा है। उनका शॉट चयन बिल्कुल शानदार है। बेशक, वह एक शनदार फील्डर हैं और उन दिनों में कवर और क्लोज-इन के शानदार फील्डर थे। पांड्या भी वे गुण दिखा रहे हैं जो रोहित में दिखे और इसलिए गुजरात टाइटंस इतना अच्छा कर रही है।" गावस्कर ने आगे यह भी कहा कि टीम खिताब भी जीत सकती है।

बल्ले से बरसा रहे हैं रन
हार्दिक पांड्या ने अब तक खेली गई 8 पारियों में 51.33 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं। पांड्या ने टाइटन्स के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में वापसी की और बल्लेबाजी क्रम में खुद को आगे बढ़ाया। मुंबई इंडियंस के लिए जब वह खलते थे तो मध्यक्रम का हिस्सा थे और फिनिशिंग टच देते थे। टाइटन्स के सेटअप के हिस्से के रूप में पांड्या शीर्ष क्रम के एक शानदार बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं और उन्होंने अब तक अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।












Click it and Unblock the Notifications