मुंबई इंडियंस के लिए IPL में ये दो खिलाड़ी गेम चेंजर होंगे, पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

मुंबई इंडियंस पिछले सीजन निचले पायदान पर रही थी। सुनील गावस्कर ने इस बार टीम के दो गेम चेंजर खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उनको अहम माना है।

Green and David

Sunil Gavaskar reaction on Mumbai Indians match winners: आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पाई थी। पिछले साल टिम डेविड को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। वह अपने बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके प्रदर्शन के ऊपर विशेष नज़रें रहेंगी। मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार नहीं खेलेंगे लेकिन जोफ्रा आर्चर टीम के साथ होंगे। वह पिछले सीजन चोट के कारण बाहर रहे थे। सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के दो बड़े गेम चेंजर खिलाड़ियों के बारे में जिक्र किया है।

टिम डेविड और ग्रीन हो सकते हैं गेम चेंजर

टिम डेविड और ग्रीन हो सकते हैं गेम चेंजर

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए टिम डेविड गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। वह जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, उससे दो ओवर में ही मुकाबला पलट सकते हैं। गावस्कर ने आगे कहा कि ग्रीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले के साथ ऑल राउंडर के रूप में एक बड़ा अंतर पैदा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन ने तेज रन बनाये थे, मुंबई इंडियंस के लिए वह नम्बर तीन पर खेल सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के पास चार बड़े विदेशी नाम

मुंबई इंडियंस के पास चार बड़े विदेशी नाम

गावस्कर ने कहा कि चार बड़े विदेशी नाम मुंबई इंडियंस के साथ होना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कैमरन ग्रीन के अलावा मुंबई के पास जोफ्रा आर्चर हैं और तीसरे खिलाड़ी टिम डेविड रहेंगे। चौथे खिलाड़ी के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस या ट्रिस्टन स्टब्स में से कोई एक हो सकता है। गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने की पुष्टि कर दी है। हाल ही में आर्चर को इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखा गया था और वह फिट हैं। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग के दौरान भी खेले थे।

किरोन पोलार्ड इस बार अलग भूमिका में होंगे

किरोन पोलार्ड इस बार अलग भूमिका में होंगे

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आए किरोन पोलार्ड इस बार मुंबई के लिए खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे। पोलार्ड ने संन्यास ले लिया है लेकिन टीम में उनके पास एक अलग जिम्मेदारी है। पोलार्ड इस सीजन मुंबई इंडियंस के साथ बल्लेबाजी कोच की भूमिका में होंगे। संन्यास के बाद उनको टीम में यह जिम्मेदारी दी गई थी। यूएई में खेली गई टी20 सीरीज में वह एमआई एमिरेट्स टीम के कप्तान थे।

मुंबई इंडियंस में ये खिलाड़ी शामिल हैं

मुंबई इंडियंस में ये खिलाड़ी शामिल हैं

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, झाई रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+