सुनील गावस्कर ने बताई WTC फाइनल के लिए भारत की बड़ी चुनौती, अब टी20 से टेस्ट फॉर्मेट में स्विच करना होगा
WTC Final IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौती पर बात की है।

WTC Final 2023 in England: भारतीय क्रिकेट टीम को 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलना है, जिसमें 1 सप्ताह ही बचा है। भारत के लीजेंड सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि इस चैंपियनशिप फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती T20 फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट में खुद को ढालने की होगी।
टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल खेलने के बाद इंग्लैंड पहुंचे हैं। सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो पहले से इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में मौजूद थे।ऐसे में गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि, सबसे बड़ा इम्तिहान यही है कि, हर कोई खिलाड़ी T20 फॉर्मेट से आ रहा है, और टेस्ट क्रिकेट लंबा फॉर्मेट है। मुझे लगता है यह काफी बड़ी चुनौती होने वाली है।
गावस्कर कहते हैं कि भारतीय टीम के पास केवल चेतेश्वर पुजारा ही एकमात्र खिलाड़ी है जो पहले से ही टेस्ट फॉर्मेट के हिसाब से ढल चुके हैं। क्योंकि वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे थे तो चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें आईपीएल में किसी टीम में नहीं लिया था।
गावस्कर कहते हैं कि, भारत के पास केवल चेतेश्वर पुजारा हैं जो लंबे फॉर्मेट के लिए फिलहाल उन परिस्थितियों में एडजस्ट कर चुके हैं, बाकी टीम के लिए काफी बड़ी चुनौती होने वाली है। भारत के पास पुजारा के अलावा अजिंक्य रहाणे भी होंगे, लेकिन जिनके पास अंग्रेजी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का अच्छा खासा अनुभव है। यह खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन भी कर चुका है।
गाव्स्कर को लगता है कि 34 साल का ये स्टाइलिश बल्लेबाज इंग्लिश परिस्थितियों में काफी अहम होने जा रहा है। सनी ने कहा, "रहाणे को इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने इंग्लैंड में रन बनाए हैं, तो मुझे लगता है कि वह नंबर 5 पर होंगे। मुझे लगता है कि उन्हें कुछ चीजें साबित करनी है। अभी भी उनमें रन बनाने की भूख दिखाई देती है।"
"यह उनके लिए बहुत ही अच्छी अपॉर्चुनिटी है। मुझे लगता है कि वह इस अवसर को दोनों हाथों से लेंगे, और जिस तरह का अनुभव उनके पास है, जिसके चलते उन्होंने भारतीय टीम में फिर से वापसी की है, वह अहम खिलाड़ी होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications