T20 World Cup में कौन बनेगा भारतीय टीम का गेमचेंजर, गावस्कर की भविष्यवाणी, हार्दिक के लिये बताया नया रोल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को आयोजित होने में अभी भी साढ़े 3 महीने का समय बाकी है और इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने से पहले भारतीय टीम को अभी भी कई सारी सीरीज खेलनी है। इस दौरान खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज न सिर्फ भारतीय टीम की तैयारियों के लिहाज से अहम होने वाली हैं बल्कि इस टी20 टूर्नामेंट के लिये चुनी जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में भी अहम रोल निभाती नजर आयेंगी। अक्टूबर में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने द्विपक्षीय सीरीज के कैंपेन का आगाज कर दिया है जिसमें कई युवा खिलाड़ियों के साथ ही कई पुराने दिग्गजों को भी वापसी का मौका मिला है।

IND vs SA

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने लगभग 8 महीने बाद भारतीय खेमे में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है और उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कि भारतीय टीम के लिये न सिर्फ टी20 विश्वकप में बल्कि आने वाले सभी टी20 मैचों में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट का सबसे रोमांचक रन चेज जहां 18 गेंद में चाहिये थे 59 रन, फिर शनाका की पारी से जीती श्रीलंका

8 महीने बाद टीम में लौटे हैं हार्दिक पांड्या

8 महीने बाद टीम में लौटे हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से पहले अपना आखिरी मैच 2021 के टी20 विश्वकप में खेला था, जहां पर खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हार्दिक पांड्या ने इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में नई टीम गुजरात टाइटंस के साथ वापसी की और बतौर कप्तान 400 से ज्यादा रन बनाकर गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया और अपनी टीम को पहले ही सीजन चैम्पियन बना डाला। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को इस खिलाड़ी की टीम में वापसी करने पर मजबूर कर दिया और पहले ही मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 31 रनों की पारी खेली। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ एक ही ओवर दिया गया जिसमें उन्होंने 18 रन लुटाये।

Recommended Video

    Ind vs SA: Cuttack का मौसम तोड़ सकता हैं Team India की जीत की उम्मीद| वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    भारत के लिये गेम चेंजर साबित हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

    भारत के लिये गेम चेंजर साबित हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

    स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की और दावा किया कि यह हरफनमौला खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम के लिये न सिर्फ विश्वकप में बल्कि आने वाले सभी मैचों में गेमचेंजर साबित होगा। गावस्कर ने यह भी कहा कि वो हार्दिक पांड्या को कुछ मौकों पर नई गेंद से भी गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि वो भारतीय टीम के लिये गेमचेंजर बनने वाला है, पहले से ज्यादा या यूं कहूं कि वापसी करने के बाद सिर्फ विश्वकप में ही नहीं बल्कि भारत के लिये खेलने वाले हर मैच में फिर चाहे वो 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आये या फिर गेंदबाजी में पहले और दूसरे बदलाव के रूप में खेलने आये। कई बार मैं उन्हें नई गेंद से बॉल फेंकते हुए देखना चाहता हूं।'

    भारत को ऑलराउंडर की दरकार

    भारत को ऑलराउंडर की दरकार

    इसी शो के दौरान मौजूद साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी सवाल किया कि क्या भारत को हार्दिक द फिनिशर की ज्यादा दरकार है उसकी तुलना में जिसमें उसे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी चाहिये जो कि तेज गेंदबाजी कर सकता हो। इस पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'नहीं मुझे नहीं लगता। मेरा मानना है कि आपको एक ऑलराउंड फिनिशर की दरकार है, जिसके चलते भारतीय टीम को सेलेक्शन में अतिरिक्त विकल्प मिल जाता है।'

    सबसे अहम साबित होने वाले हैं हार्दिक पांड्या

    सबसे अहम साबित होने वाले हैं हार्दिक पांड्या

    गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा,'हार्दिक का गेंदबाजी करना आपको विकल्प प्रदान करता है जिसके चलते आप अतिरिक्त स्पिन ऑलराउंडर खिला सकते हैं या फिर एक गेंदबाज कम कर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर सकते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में विश्व कप के दौरान संतुलन बनाये रखने के लिये हार्दिक पांड्या द ऑलराउंडर सबसे अहम कड़ी साबित होने वाले हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+